फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौली में हुए पथराव में दस के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जौली में हुए पथराव में दस के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

भोपा। थाना क्षेत्र के गांव जौली में शुक्रवार को मस्जिद में नमाज के दौरान दो युवकों के बीच हुई कहासुनी के बाद शाम को दोनों पक्षों में जमकर संघर्ष हुआ था। इसमें मारपीट के साथ ही एक-दूसरे पर जबरदस्त पथराव किया गया था, जिसमें नौशाद कुरैशी नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। मामले में जौली निवासी मोहम्मद इस्लाम ने दस लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपियों में शादाब, अवलीन, अहसान, उस्मान, जीशान, आलम व शाहबाज को नामजद करने के साथ ही चार अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। पीड़ित ने हमलावरों पर फायरिंग करने और महिलाओं से बदसलूकी करने के भी आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

मठ की जमीन पर कब्जे का प्रयास, रिपोर्ट दर्ज
भोपा। थाना क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर निवासी साध्वी सुनीता नाथ योगी ने कोर्ट के आदेश पर सात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि गांव में उसके गुरू द्वारा मठ, समाधि व शिवमंदिर बनाए गए थे। साध्वी का कहना है कि मठ के पास ही ग्राम लालपुर मंदिर की कृषि भूमि भी है। आरोप लगाया कि गांव के कुछ लोग मठ की कृषि भूमि पर कब्जा करना चाहते हैं। इसके चलते आरोपियों द्वारा साध्वी को वहां से भाग जाने अन्यथा जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर गांव के ही शंकर दास, हिटलर, शिवकुमार, सगवा, महेंद्र, इंदर, लोकी व जोगी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें