फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू डीसीएम ने बरातियों को कुचला

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर।
विज्ञापन

रविवार की रात नई मंडी के पटेल नगर में घुड़चढ़ी के दौरान नाच रहे बरातियों को एक डीसीएम ने कुचल दिया, जिसमें दुल्हे की बहन समेत तीन लोग गंभीर घायल हो गए। अचानक हुए हादसे से बरातियों में भगदड़ मच गई। गुस्साएं लोगों ने डीसीएम चालक को पकड़ कर जमकर धुनाई की दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे भीड़ के कब्जे से मुक्त कराया। डीसीएम में तोड़फोड़ भी की। घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

नई मंडी के मोहल्ला पटेल नगर में रविवार की रात को प्रवीण की घुड़चढ़ी हो रही थी। बैंड बाजे पर बराती नाच रहे थे। तभी अचानक तेज गति से आई डीसीएम ने बरातियों पर अपनी चपेट में लेकर दुल्हे की बहन सीमा, रिश्तेदार सुनील और एक बैंड वाले को कुचल कर घायल कर दिया। डीसीएम सामने एक मकान से टकराई। अचानक हुए हादसे से बरात में भगदड़ मच गई। भीड़ एकत्र हो गई। चीख पुकार मच गई। लोगों ने डीसीएम चालक इरफान को दबोच कर उसकी जमकर धुनाई कर दी। डीसीएम में भी तोड़फोड़ की। सूचना पर नई मंडी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची तथा भीड़ के कब्जे से चालक को मुक्त कराया। उसने बताया कि वह लखनऊ से एक बैंक अधिकारी का सामान लेकर यहां आया था। सामान उतार कर वापस जा रहा था, तभी अचानक डीसीएम के ब्रेक फेेल होने से यह हादसा हुआ। पुलिस ने गंभीर रुप से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। देर रात तक इस संबंध में पुलिस को तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें