फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन झोपड़ियों में लगी आग, दो गाय की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दुल्लहपुर (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव में शनिवार की रात अलाव की चिंगारी से तीन झोपड़ियां जलकर राख हो गई। इस घटना में 2 गाय की मौत हो गई। जबकि 3 पशु गंभीर रुप से झुलस गए। घटना की जानकारी होते ही पहुंची दमकल विभाग की टीम ने ग्रामीणों की सहायता से घंटों बाद आग पर काबू पाया। आग की घटना से पीड़ित परिवार आसमान के नीचे आ गया।
विज्ञापन

गांव निवासी दिनेश यादव देेर शाम परिजनों के साथ खाना खाने के बाद अपनी झोपड़ी में सोने चले गए। परिजनतों ने झोपड़ी में जल रही अलाव को जस का तस छोड़ दिया। देर रात अलाव की चिंगारी से झोपड़ी में आग लग गई। सो रहे लोगों को धुएं से घुटन महसूस हुई तो उनकी नींद टूट गई और आग देखकर चिल्लाते हुए बाहर भागे। उनकी आवाज सुनकर ग्रामीण भी घटना स्थल की तरफ दौड़ पड़े। देखते ही देखते पड़ोस के महाजन यादव और खरबान यादव की भी झोपड़ी में आग लग गई। इस घटना में महाजन यादव की 2 भैंस और एक पड़वा गंभीर रुप से झुलस गए। जबकि दिनेश यादव की झोपड़ी में बंधी 2 गाय की झुलस कर मौत हो गई। आग के भयावह रूप को देखते हुए ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी। घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। घटना के बाद मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल ने क्षति का आंकलन कर रिपोर्ट संबंधित अधिकारियों को सौंप दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें