फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में लुटेरों ने युवक से 50 हजार रुपये लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
लुटेरों ने युवक से 50 हजार रुपये लूटे
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर।
शहर में सहारनपुर बस स्टैंड के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने बैंक से लौट रहे एक युवक से 50 हजार रुपये लूट लिए। सूचना पर पुलिस महकमे में खलबली मच गई। पुलिस ने मौके पर जाकर बदमाशों को तलाश, मगर कोई सफलता नहीं मिली। पीड़ित ने इस संबंध में शहर कोतवाली पुलिस को तहरीर दे दी है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
लूट की यह घटना सिविल लाइन क्षेत्र के जसंवतपुरी सरवट निवासी यशपाल पुत्र वेद सिंह के साथ हुई। उसने पुलिस को बताया कि वह मंगलवार दुपहर को शिव चौक स्थित पीएनबी की शाखा में 50 हजार रुपये जमा कराने गया था। बैंक वालों ने उससे पेन नंबर मांगा, वह पेन कार्ड लेने के लिए साइकिल से वापस घर जा रहा था। जब वह रुड़की रोड पर आनंदपुरी पेट्रोल पंप से आगे सहारनपुर बस स्टैंड के पास पहुंचा तो तभी पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाश उसके पास आकर रुके और उसे रोक कर तमंचा दिखा आतंकित कर उससे 50 हजार रुपये लूट कर फरार हो गए। सूचना पर सीओ सिटी हरीश भदौरिया, शहर कोतवाली के इंस्पेक्टर संजीव शर्मा पुलिस बल समेत मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी लेकर बदमाशों को तलाश किया, मगर कोई सफलता नहीं मिल सकी। माना जा रहा है कि बदमाश बैंक से ही उसके पीछे लगे थे। शहर इंस्पेक्टर ने बताया कि पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है। बैंक के सीसीटीवी फुटेज के अलावा मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों को भी देखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला के बैग से पर्स चोरी
मुजफ्फरनगर। बाजार में महिला के बैग से किसी ने पर्स चोरी कर लिया, जिसमें 1200 रुपये और मोबाइल फोन था। पीड़िता बरला निवासी नीलम पत्नी दुष्यंत ने इस संबंध में शहर कोतवाली में तहरीर दी। बताया कि वह छोटी बहन संजू के साथ शहर में एआरटीओ कार्यालय पर लगने वाले मंगलवार के बाजार में खरीदारी करने आई थी। जब वह सामान खरीद रही थी तो तभी किसी ने उसके बैग की चेन खोल कर उसमें रखा पर्स चोरी कर लिया। जिसमें रुपये और मोबाइल फोन था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें