फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे की गोलियों के साथ दबोचे दो युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली पुलिस ने नसीरपुर रोड पर चेकिंग के दौरान महमूदनगर निवासी नवेद अहमद को एक हजार नशे की गोलियों के साथ गिरफ्तार कर लिया। उधर, सिविल लाइंस थाना पुलिस ने भी सोमवार रात चेकिंग के दौरान गांव बुड़ीना खुर्द निवासी सलमान को 290 नशे की गोलियों के साथ गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


मोबाइल टावर से लाखों की बैटरी चोरी
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खालापार में 30 फुटा रोड स्थित मोबाइल टावर से सोमवार रात बदमाशों ने ताले तोड़कर लाखों कीमत की बैटरियों का सेल चोरी कर लिया। मंगलवार सुबह टावर टेक्निशियन रविशंकर टावर पर पहुंचा तो चोरी देख पुलिस को घटना की सूचना दी। टेक्निशियन ने घटना की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है, जिस पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दुष्कर्म के आरोपी की तलाश में पहुंची देहरादून पुलिस
मुजफ्फरनगर। देहरादून की सिटी कोतवाली में तैनात कांस्टेबल विशाल मंगलवार को शहर कोतवाली में आमद कराते हुए बताया कि कुछ दिन पूर्व उनके यहां किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। इसमें सुजड़ू निवासी फिरोज नामक युवक फरार है, जिसकी तलाश में स्थानीय पुलिस के साथ दबिश दी गई, लेकिन वह नहीं मिला। इस पर देहरादून पुलिस बैरंग लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें