कोपागंज। थाना क्षेत्र के इंदारा ग्राम पंचायत के करीमाबाद गांव में सोमवार की आधी रात में एक 22 वर्षीय युवक गांव की ही अपनी प्रेमिका के घर में घुस गया। आधी रात को घर में घुसे प्रेमी को प्रेमिका के घर वालों ने देख लिया। इसके बाद लोगों ने उसको पकड़कर धुनाई कर दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पिटाई के बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दिया। पुलिस के पहुंचने पर उसे सौंप दिया। युवक की हालत गंभीर देख पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत चिंताजनक देख डाक्टरों ने बीएचयू के लिए रेफर कर दिया है। वहीं मामले में युवक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने प्रेमिका के पिता, भाई और चाचा के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। उधर, प्रेमिका के परिवार वालों ने भी पुलिस को तहरीर दी है।
कोपागंज थाना क्षेत्र के इंदारा(करीमाबाद) मुहल्ले में सोमवार की रात एक व्यक्ति के घर में आधी रात में घुसकर एक युवती के साथ आपत्ति जनक हरकत करते उसी गांव के आबिद पुत्र मारूफ को पकड़ लिया। युवती के परिजनों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। इसमें आबिद गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक की हालत देखकर युवती के घर वालों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल युवक की हालत गंभीर देख उसे आनन फानन जिला अस्पताल में भर्ती कराया। गरीबी के चलते परिजन का इलाज जिला अस्पताल में ही करा रहे हैं। इस मामले में घायल युवक की तहरीर पर पुलिस ने युवती के चाचा , पिता और भाई के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। युवती के परिजनों ने भी युवक के विरुद्ध तहरीर दी है। गांव में रही चर्चा के अनुसार आबिद का मुहल्ले के ही एक युवती से कई सालों से प्यार चल रहा था। आबिद युवती से शादी करना चाहता था, लेकिन युवती के घर वाले तैयार नहीं थे। आबिद के घर वालों ने उसकी शादी लगभग एक वर्ष पूर्व दूसरी युवती से कर दिया था, लेकिन आबिद और युवती चोरी चुपके मिलते रहते थे। आबिद इस समय अपनी पत्नी के साथ वाराणसी में रहता है। तीन दिन पूर्व ही वह यहां आया था। इस संबंध में एएसपी एसके श्रीवास्तव का कहना है कि तहरीर के मुताबिक पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।