मुजफ्फरनगर में विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी है। जिले को 25 जोन और 156 सेक्टर में बांटा गया है। मीरापुर विधानसभा में सबसे अधिक छह और खतौली में पांच जोन बनाए गए हैं। 155 बूथ अतिसंवेदनशील श्रेणी में रखे गए हैं। इन पर पुलिस की कड़ी सुरक्षा रहेगी।
चुनाव में बेहतर व्यवस्था बनाए रखने के लिए जोन और सेक्टर व्यवस्था मजबूत रहेगी। पुलिस-प्रशासनिक दृष्टि से जिले को 25 जोन में बांटकर निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव कराए जाएंगे। आचार संहिता लगते ही जोन और सेक्टर अधिकारियों की ड्यूटी लगाने की प्रक्रिया तेज हो गई है। अधिकारियों की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जा रही है। मुजफ्फरनगर विधानसभा में सबसे कम 17 सेक्टर बनाए गए हैं।
यह भी पढ़ें: कौन है जावेद हबीब: लंदन तक पहुंचे... पर अपने ही इलाके में फंस गए, थामा था भाजपा का दामन, खूब प्रसिद्ध है परिवार
किस विधानसभा में कितने जोन और सेक्टर
विधानसभा जोन सेक्टर
बुढ़ाना 04 33
चरथावल 04 26
पुरकाजी 03 19
मुजफ्फरनगर 03 17
खतौली 05 26
मीरापुर 06 35