फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडीओ ने समय से छात्रों का डाटा उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जिला प्रशासन ने छात्रवृत्ति को लेकर एसडी इंटर कालेज में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जनपद के समस्त हाई स्कूल, इंटर कालेज व उच्च शिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य, नोडल अधिकारी उपस्थिति रहे।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी आलोक यादव ने कहा कि सभी पात्र छात्रों को छात्रवृत्ति योजना का लाभ दिलाया जाये तथा समय से संस्थाएं अपने लॉगिन से छात्रों का डाटा अग्रसारित करें। यदि कोई विद्यालय छात्रों के आवेदन पत्र नहीं भरवाता है, तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि छात्रवृत्ति योजना शासन की शीर्ष प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों में से है। शासन स्तर पर इस योजना का अनुश्रवण होता है। जिला समाज कल्याण अधिकारी जीआर प्रजापति ने छात्रवृत्ति के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध करायी। शासन से जारी समय सारणी से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि कक्षा नौ-दस के छात्रों का डाटा 21 अक्तूबर तथा दशमेत्तर कक्षाओं के छात्रों का डाटा 28 अक्टूबर तक संस्था अपने लॉगिन से प्रत्येक दशा में अग्रसारित करें। डीआईओएस गजेंद्र कुमार ने संस्थाओं को समय अंतर्गत डाटा फारवर्ड करने संबंधी निर्देश दिये। इस अवसर पर जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी भी उपस्थित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें