फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीआईसी के मैदान में 19 को ब्राहमण सम्मेलन

विज्ञापन
जीआईसी के मैदान में होने वाले बहा्मण सम्मेलन की जानकारी देते सपा नेता राकेश शर्मा। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
जीआईसी के मैदान में 19 को होगा ब्राह्मण सम्मेलन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ सपा नेता राकेश शर्मा ने बताया कि 19 सितंबर को जीआईसी के मैदान में विशाल ब्राह्मण सम्मेलन होगा। इस सम्मेलन में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माताप्रसाद पांडेय और पूर्व मंत्री अभिषेक मिश्रा भी शिरकत करेंगे।
भोपा रोड पर एक बैंक्वेट हॉल में पत्रकारों से वार्ता में राकेश शर्मा ने बताया कि सपा के सहयोग से लखनऊ में 108 फुट की भगवान परशुराम की प्रतिमा लगाई जा रही है। वहीं भव्य मंदिर भी बनेगा। इसे लेकर सपा पूरे प्रदेश में ब्राह्मण सम्मेलन कर रहे हैं। इसी कड़ी में 19 सितंबर को जीआईसी के मैदान में मंडल स्तरीय ब्राह्मण सम्मेलन हो रहा है। इस सम्मेलन में जिले के अलावा सहारनपुर और शामली के ब्राहमण भी शामिल होंगे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माताप्रसाद पांडेय, पूर्व मंत्री एवं सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अभिषेक मिश्रा, पूर्व मंत्री मनोज पांडेय, पूर्व विधायक संतोष पांडेय, पूर्व विधायक सनातन पांडेय, पवन पांडेय शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर सपा नेता उमादत्त शर्मा, सुरेंद्र शर्मा उकावली, चंद्र कुमार शर्मा शामली, किसान यूनियन सर्व के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकिशोर शर्मा, गोपीचंद शर्मा लाख, ओमप्रकाश शर्मा नाईपुरा, सुभाषचंद गौतम किनौनी, अमलेश शर्मा पूर्व लेखपाल, इंद्रदत्त शर्मा सिसौली 84 खाप चौधरी, अशोक शर्मा बुड़ीना कलां, अमरनाथ शर्मा बुडीना, जगमोहन शर्मा अध्यक्ष उत्तर प्रदेश ब्राहमण समाज, हरीश गौतम, विनोद शर्मा, रमेशचंद शर्मा, अजेश शर्मा, विभोर भारद्वाज, दीपक शर्मा, सन्नी शर्मा लिसाढ़, कुलदीप शर्मा, गोपीचंद शर्मा, सुशील शर्मा, सुबोध शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें