फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका के साथ उसके पिता की बाइक भी ले उड़ा प्रेमी

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद। कोतवाली क्षेत्र का गांव निवासी एक युवक प्रेम प्रसंग के चलते युवती को बहला फुसलाकर ले गया। इतना ही नहीं युवक प्रेमिका को उसी के पिता की बाइक पर साथ लेकर गया। पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

पीड़ित व्यक्ति द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर में बताया गया कि दो दिन पूर्व जब परिजन जागे तो देखा बेटी घर से गायब थी। इतना ही नहीं देखने पर यह भी पता चला कि घर में खड़ी बाइक और कमरे में अलमारी में रखे सोने चांदी के आभूषण व हजारों रुपये की नकदी भी गायब है। पीड़ित के मुताबिक तलाश करने के दौरान कुछ लोगों ने बताया कि गांव निवासी युवक को बाइक पर बेटी को ले जाते हुए देखा है। आरोप है कि दो दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। वहीं, इंस्पेक्टर प्रभाकर कैंतुरा का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में है ही नहीं। तहरीर मिलती है तो कार्रवाई जरूर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें