फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराधी की हिमायत में भाकियू तोमर का धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
अपराधी की हिमायत में भाकियू तोमर का धरना
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, मंसूरपुर। सोशल मीडिया पर अवैध पिस्टल के साथ फोटो वायरल करने वाले युवक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा कायम किया तो उसके समर्थन में भाकियू तोमर के कार्यकर्ता एक अन्य अपराधी के नेतृत्व में थाने जाकर धरने पर बैठ गए। पुलिस ने धरने को लीड करने वाले अपराधी के खिलाफ भी कार्रवाई की चेतावनी दी तो आनन-फानन में धरना खत्म कर दिया गया।
थाना क्षेत्र के गांव पुरबालियान निवासी नईम ने सोशल मीडिया पर अवैध पिस्टल के साथ अपना फोटो अपलोड किया था। इसकी जानकारी मिलने पर थाना पुलिस ने मंगलवार सुबह आरोपी नईम के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। इसकी जानकारी मिलने पर भाकियू तोमर के कार्यकर्ता दरी व माइक लेकर मंसूरपुर थाने जा पहुंचे और आरोपी नईम को संगठन का कार्यकर्ता बताते हुए थाना पुलिस पर उसका शोषण करने का आरोप लगाया। खास बात यह कि भाकियू तोमर के इस धरने का नेतृत्व करने वाले गांव पुरबालियान निवासी व्यक्ति के खिलाफ पहले से ही थाने में कई संगीन मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाकियू तोमर कार्यकर्ताओं ने पहले तो आरोपी नईम के खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज कर थाना पुलिस पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगा डाले। बाद में थाना पुलिस ने कड़ा रुख अपनाते हुए कई मुकदमे वाले भाकियू तोमर के नेता के खिलाफ हिस्ट्रीशीट खोलने व अन्य कार्रवाई करने की चेतावनी दी तो आनन-फानन में धरना खत्म कर सभी कार्यकर्ता वहां से भाग खड़े हुए। मामले में इंस्पेक्टर मुकेश सोलंकी का कहना है कि अपराधी कोई भी हो, उसके खिलाफ पुलिस का अभियान नहीं रुकेगा। यदि कोई संगठन अपराधी की हिमायत करता है तो पुलिस भी अपना काम करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें