पत्रकार वार्ता करते भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर।
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर ने कहा कि 12 फरवरी को ग्राम परिक्रमा यात्रा की शुरुआत होगी। यात्रा प्रदेश के 50 हजार और देश के सवा दो लाख गांव में जाएगी।
राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और सीएम योगी आदित्यनाथ शुकतीर्थ पहुंच कर यात्रा का शुभारंभ करेंगे। एमएसपी कानून बनाने की प्रक्रिया चल रही है। किसान आयोग का मुद्दा भी प्रस्तावित है। नलकूप पर मीटर लगने वाले असमंज को भी जल्द दूर किया जाएगा।