फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharat Ratna: शुकदेव आश्रम में किसान मसीहा की चिट्ठियां मौजूद, स्वामी ओमानंद बोले- सरकार ने किया ऐतिहासिक काम

Fri, 09 Feb 2024 04:53 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर

सार

Bharat Ratna Award 2024 : शुकदेव आश्रम के पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद बताते हैं कि गुरुदेव स्वामी कल्याणदेव ने तत्कालीन मुख्यमंत्री चौधरी चरण सिंह के सम्मुख दलित विद्यार्थियों के लिए छात्रावास की दिक्कत रखी। इसके बाद चौधरी साहब ने तुरंत बजट आवंटित कर दिया था।

विज्ञापन
स्वामी ओमानंद। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर के मोरना में श्री शुकदेव आश्रम स्थित स्वामी कल्याणदेव संग्राहलय में चौधरी चरण सिंह की चिट्ठियां मौजूद हैं। चौधरी साहब जब विधानसभा में विरोधी दल के नेता थे, उन्होंने वीतराग संत के पत्र के जवाब में 31 जुलाई, 1976 को चिट्ठी लिखी और अपनी राजनीतिक दृढ़ता का परिचय दिया।

विज्ञापन


उन्होंने इंदिरा गांधी के साथ सियासी समझौते के प्रस्ताव से इनकार करते हुए वो वजह भी शिक्षा ऋषि को खत में लिखी थी। शुकदेव आश्रम के पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद बताते हैं कि गुरुदेव स्वामी कल्याणदेव ने तत्कालीन मुख्यमंत्री चौधरी चरण सिंह के सम्मुख दलित विद्यार्थियों के लिए छात्रावास की दिक्कत रखी। चौधरी साहब ने तत्काल समाज कल्याण निदेशालय को निर्देश दिया और बजट आवंटित कर दिया।

यह भी पढ़ें: Bharat Ratna Award: जयंत ने लिखा- दिल जीत लिया, भाजपा में जाने के सवाल पर बोले- किस मुंह से इनकार करूं

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद सीमित समय में मुजफ्फरनगर रेलवे लाइन के पास दलित छात्रावास की स्थापना हुई, जहां फिलहाल भी दूर-दराज के दलित छात्र आवासीय रहकर पढ़ाई कर रहे हैं। पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद महाराज कहते हैं कि किसानों के सच्चे हितैषी, समाज सुधारक, युग पुरुष पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न के सच्चे पात्र है। भारत सरकार के द्वारा यह एक सराहनीय और ऐतिहासिक कार्य हुआ है। किसान मसीहा गुरुदेव स्वामी कल्याणदेव के परम भक्त थे। शिक्षा ऋषि की शिक्षण संस्थाओं में चौधरी साहब का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

यह भी पढ़ें: जन्म से मृत्यु तक का सफर: चौधरी साहब ने देश में किए थे ये बड़े बदलाव, पढ़िए किसान मसीहा बनने की पूरी कहानी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें