फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज के अंतिम व्यक्ति को पहुंचा रहे योजनाओं का लाभ

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के सदर ब्लाक में गरीब कल्याण मेला में लाभार्थी को प्रमाण पत्र देते राज्यमंत्री कपिल ? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
हर व्यक्ति को पहुंचा रहे योजनाओं का लाभ
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। गरीब कल्याण दिवस के अवसर पर गरीबों का कल्याण करने के लिए भाजपा सरकारों द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का एक साथ एक ही छत के नीचे लाभ दिलाने के लिए जनपद में गरीब कल्याण मेला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर आयोजित इस मेलों का शुभारंभ जनप्रतिनिधियों ने किया।
राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने सदर विकास खंड परिसर में आयोजित मेले में कहा कि पीएम मोदी और सीएम योगी ने गरीबों के विकास के लिए समान विचारधारा और पारदर्शी व्यवस्था के साथ कल्याणकारी योजनाओं को लागू कराया है। पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक सरकार लाभ पहुंचा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकास खंड मुख्यालयों पर आयोजित मेले में स्टाल लगाकर विभागीय योजनाओं का बेहतर ढंग से प्रचार-प्रसार करने के साथ ही मेले में आये लोगों एवं लाभार्थियों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। बीडीओ नेहा शर्मा, ब्लाक प्रमुख पति अमित चौधरी, डीएम सीबी सिंह आदि मौजूद रहे। उधर, रोहाना में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 105वीं जयंती मनाई। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक प्रवेश बहेड़ी के संस्थान पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित किए। इस दौरान पुरकाजी विधायक प्रमोद ऊंटवाल और विधानसभा प्रभारी संजय वालिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें