फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरला व रेत्ता नंगला में निर्विरोध संचालक चुने गए

विज्ञापन
छपार किसान सेवा सहकारी समिति में जीतने के बाद प्रमाणपत्र दिखाते संचालक। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
बरला और रेत्ता नंगला में निर्विरोध संचालक चुने गए
विज्ञापन

छपार। किसान सेवा सहकारी समिति के संचालक पद का चुनाव सोमवार को शांतिपूर्वक संपन्न हो गया, जिसमें बरला व रेत्ता नंगला में निर्विरोध संचालक चुने गए। सात संचालकों के चुनाव में गांव कुतुबपुर की गिनती में दो प्रत्याशी बराबर पर रहे।
छपार स्थित किसान सेवा सहकारी समिति में चुनाव के लिए छह सितंबर से चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गई थी। 10 सितंबर को नामांकन किया गया और सोमवार को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में चुनाव प्रक्रिया पूर्ण की गई। सबसे पहले छपार उत्तरी की गिनती शुरू हुई, जिसमें अरशद को 146 व इकराम को 96 मत मिले। गांव खिंदडिया में कुलदीप को 149 व विक्रम को 113 मत मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

छपरा से धर्मबीर को 153 व कालू को 103 मत मिले। सिमरथी कासमपुर में शांति देवी को 177 व राकेश देवी को 114, सिंभावली में राजकुमार को 172 व बूटा सिंह को 149 वोट मिले। छपार दक्षिणी में संजय त्यागी को 264 व सचिन को 180 मत मिले। कुतुबपुर में मनोज शर्मा व रविंद्र दोनों को एक समान 110-110 वोट मिले। चुनाव अधिकारी मेघ सिंह ने बताया कि इस पर संचालक पद के वोटों की दोबारा गिनती कराई गई, जिसमें रविंद्र एक वोट से विजयी हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें