फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बधाई कलां बिजलीघर से जगमग होंगे जिले के सैकड़ों गांव

विज्ञापन
चरथावल के बधाई कलां में तैयार 220 केवी बिजलीघर - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
बधाई कलां बिजलीघर से जगमग होंगे जिले के सैकड़ों गांव
विज्ञापन

चरथावल (मुजफ्फरनगर)। बधाई कलां में जोली रोड के बाद जनपद में दूसरे नंबर का 220 केवी क्षमता का बिजलीघर बनकर तैयार हो गया है। दो दिन पूर्व पारेषण विभाग ने ट्रांसफार्मरों में करंट छोड़कर ट्रायल पर ले लिया है। कुछ दिनों में चरथावल टाउन और ग्रामीण दोनों बिजलीघर यही से जुड़ने वाले हैं। बधाई कलां बिजलीघर से जिले के सैकड़ों गांव जगमग होंगे। इससे जिले के सैकड़ों गांव के लोगों को फायदा पहुंचेगा।
105 करोड़ रुपये से तैयार बिजलीघर जिले के लोगों के लिए अच्छी सौगात है। विद्युत पारेषण खंड द्वारा रोहाना मार्ग पर बधाई कलां बिजलीघर बनाया गया है। इससे कई क्षेत्रों की आपूर्ति सुचारु हो जाएगी। मामूली फाल्ट में लंबे समय तक आपूर्ति बाधित होने से छुटकारा मिलेगा। चरथावल, मुजफ्फरनगर, पुरकाजी आदि विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों गांव के लोगों को जर्जर तारों और घटिया लाइन से निजात मिल जाएगी। बिजलीघर निर्माण कार्य पूरा हो गया है। दो दिन पहले नरा जडौदा-नानौता लाइन से रणखंड़ी लाइन से जोड़कर बड़े ट्रांसफार्मरों में करंट छोड़ दिया गया है। इस बिजलीघर से जुड़ने वाले सभी बिजलीघरों की लाइनों का अधिकांश लाइन निर्माण का कार्य पूरा हो चुका है। संभवत: इसी महीने आपूर्ति चालू हो जाएगी।
विज्ञापन

चरथावल के लोगों की होगी मुराद पूरी
बधाई कलां से चरथावल की डबल लाइन के लिए पोल लग गए है। कस्बे एवं देहात के लोग 22 किमी लंबी जलालाबाद से जर्जर लाइन के बजाय इसी महीने बधाई कलां बिजलीघर से जुड़ जाएंगे। आए दिन होने वाले फाल्टों से राहत मिलेगी। यह लाइन सिर्फ छह किमी है। देबवंद से काटकर कुटेसरा, बधाई कलां और रोहाना इस बिजलीघर से सबसे पहले जुड़ने वाले हैं। इन बिजलीघर की लाइन अंतिम चरण में है। भोपा रोड से रामपुर तिराहा और नरा बिजलीघर से मिमलाना और शहर के शामली रोड़ बिजलीघर को बधाई कलां से जोड़ा जा रहा है।
जिले में चरथावल के अलावा कई विधानसभा क्षेत्र के गांवों की आपूर्ति सुचारु होगी। जिले की महत्वाकांक्षी योजना के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर जमीन खरीद के प्रस्ताव का मंजूरी दिलाई गई। इसके बाद बिजलीघर बनने का रास्ता साफ हुआ। चरथावल के लोगों को घटिया लाइन से मुक्ति मिलेगी।
विजय कश्यप राजस्व राज्यमंत्री
-किसान सेवा सहकारी समिति के चेयरमैन कुबेरदत्त त्यागी ने कहा कि इस बिजलीघर के तैयार होने की लोग अरसे से प्रतीक्षा कर रहे थे।
-पूर्व नगर पंचायत चेयरमैन सुधीर सिंघल कहते हैं मामूली हवा के झोंके में जलालाबाद से लाइन में फाल्ट आने से समस्या से लाखों लोगों को निजात मिलेगी।
--------
-जिला पंचायत सदस्य राकेश वशिष्ठ का मानना है कि बधाई कलां बिजलीघर चरथावल क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगा।
बधाई कलां के किसान पिंकी मलिक बताते हैं जमीन खरीद के बाद बिजलीघर निर्माण की उम्मीद जगी थी। करीब छह सालों के इंतजार के बाद ग्रामीणों का सपना पूरा होने वाला है।
विज्ञापन

--
इन्होंने कहा ......
विकास उपाध्याय अधिशासी अभियंता विद्युत ट्रांसमिशन ने बताया कि बधाई कलां में बिजलीघर तैयार है। दो-तीन दिन में कुछ दो-तीन बिजलीघरों को चालू किए जाने की उम्मीद है। पहले करंट जोड़कर ट्रासफार्मरों की टेेस्टिंग कराई जा रही है। हालांकि दिसंबर के महीने में इस बिजली घर से सभी बिजलीघरों को आपूर्ति शुरू कराने की पूरी तैयारी हो गई है। कुछ बिजलीघरों की लाइन खींचने का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें