फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश को झटका: पूर्व विधायक मिथलेश पाल ने सपा की सदस्यता से दिया इस्तीफा, भाजपा में शामिल होने की संभावना

Thu, 27 Jan 2022 09:38 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर

सार

अखिलेश यादव को एक और नेता ने झटका दे दिया है। पूर्व विधायक मिथलेश पाल ने गुरुवार को सपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। माना जा रहा है कि वह भाजपा ज्वॉइन कर सकती हैं।
विज्ञापन
पूर्व विधायक मिथलेश पाल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व विधायक मिथलेश पाल ने सपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। मुजफ्फरनगर के मोरना से विधायक रही मिथलेश के भाजपा में शामिल होने की संभावना है। वह लंबे समय तक रालोद में सक्रिय रही हैं। पाल ने कहा कि अति पिछड़ों का सपा में सम्मान नहीं किया गया।

विज्ञापन


गुरुवार को पूर्व विधायक मिथलेश पाल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नाम लिखे पत्र भेजकर प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। मिथलेश शहर सीट के अलावा मीरापुर से भी टिकट के दावेदारों में से एक थीं। उन्होंने पत्र में कहा कि वास्तविक अति पिछड़ों को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में प्रतिनिधित्व नहीं दिए जाने के कारण दुखी हूं। इसी वजह से सपा की प्राथमिक सदस्यता से त्याग पत्र दे रही हूं। सपा में अति पिछड़ों का सम्मान नहीं हुआ है। उधर, मिथलेश के भाजपा में शामिल होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि वह समाज की सेवा का कार्य करती रहेंगी। 

यह भी पढ़ें: UP Election 2022: निशाने पर अखिलेश, सीएम योगी बोले- गुंडागर्दी और माफियागर्दी से त्रस्त यूपी आज खुले में ले रहा सांस
विज्ञापन
विज्ञापन


मोरना से बनीं थी विधायक
साल 2007 के चुनाव में मोरना से रालोद के कादिर राना विधायक बने थे, बाद में वह बसपा के टिकट पर सांसद बन गए। खाली हुई मोरना सीट पर उपचुनाव हुआ तो मिथलेश पाल रालोद के टिकट पर विधायक चुनी गई। 2012 का चुनाव वह रालोद के टिकट पर मीरापुर से लड़ी थी और 44 हजार से अधिक वोट मिले थे। 2016 के उप चुनाव में उन्हें रालोद ने मुजफ्फरनगर सीट से उम्मीदवार बनाया था। 2017 में टिकट नहीं मिला, जिसके बाद वह सपा में शामिल हुई थी। इस बार भी वह सपा से टिकट की दावेदार थी, लेकिन टिकट नहीं मिला।

यह भी पढ़ें: UP Chunav 2022: सहारनपुर में घर-घर वोट मांगेंगे अमित शाह, माता शाकुंभरी देवी के पहली बार करेंगे दर्शन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें