फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला अभियान स्वास्थ्य: टीके का डर छूमंतर कर रहे दादा, पापा और भाई, मुजफ्फरनगर में किशोर बच्चों को टीकाकरण केंद्रों पर लेकर पहुंच रहे परिजन

Mon, 28 Mar 2022 12:39 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर

सार

12 से 14 साल के किशोरों को उनके परिजन टीकाकरण केंद्रों पर लेकर पहुंच रहे हैं। मुजफ्फरनगर में शनिवार को जिले में 2100 बच्चों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया
विज्ञापन
कोरोना टीकाकरण - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीकाकरण को लेकर बच्चों के बीच भय और भ्रम को परिवार के लोग दूर कर रहे हैं। मुजफ्फरनगर में  किसी को दादा, किसी को मम्मी-पापा तो किसी को भाई टीकाकरण केंद्रों पर लेकर पहुंचे और पहली वैक्सीन लगवाई। बच्चे टीकाकरण के बाद खुशी-खुशी अपने घर लौट गए।

विज्ञापन


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बुढ़ाना पर शनिवार को बच्चों की आवाजाही रही। कसबे के महेश जैन अपनी पोती अंशिका जैन को लेकर पहुंचे। स्वास्थ्य कर्मी ने टीका लगाया। महेश जैन का कहना है कि बच्चों में शुरूआत घबराहट होती है। किसी को सुईं से डर लगता है। पोती को घर पर ही बताया था कि टीका एक सुरक्षा चक्र है। इससे किसी तरह का खतरा नहीं है। खुशी-खुशी वह टीका लगवाने के लिए राजी हो गई।

यह भी पढ़ें: रंगारंग उद्घाटन: दो साल बाद मेरठ के प्रसिद्ध नौचंदी मेले में दिखेंगी रौनकें, इसलिए है खास, देखें तस्वीरें
विज्ञापन


व्यापारी प्रवीण संगल अपने बेटे देव संगल और भांजी रिया अग्रवाल को लेकर पहुंचे। व्यापारी ने बताया कि टीकाकरण की वजह से देश तीसरी लहर से बच गया। यही बता बच्चों को समझाई गई है। यह भी बताया कि टीका लगवाने के कोई नुकसान नहीं है, बल्कि इम्यूनिटी बढ़ती है। इसके बाद दोनों बच्चे भी उत्साहित हुए और टीकाकरण कराने के लिए पहुंच गए।

बोर्ड परीक्षा की वजह से थी झिझक
मुजफ्फरनगर। स्वामी कल्याण देव जिला चिकित्सालय में कक्षा 10 का छात्र आयुष पाल टीकाकरण कराने पहुंचे। साथ आए उसके भाई आर्यन ने बताया कि पहले बोर्ड परीक्षा की वजह से हिचकिचाहट थी, लेकिन भाई को समझाया कि टीक से कोई नुकसान नहीं है, बल्कि यह इम्यूनिटी बढ़ाता है। आठवीं के अर्णव त्यागी और शारदेन स्कूल की प्राची मित्तल भी अभिभावकों के साथ केंद्र पर पहुंची।
विज्ञापन


2167 बच्चों को लगवाया गया टीका
शनिवार को जिले के 11 केंद्रों पर 2167 बच्चों का टीकाकरण किया गया। सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार का कहना है कि अभिभावकों की जागरूकता की वजह से टीकाकरण तेज हुआ है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें