फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नुमाइश पंडाल में लगे मेले में धांधली का आरोप, प्रदर्शन किया

विज्ञापन
कलक्ट्रेट में ज्ञापन दते क्रांति सेना के कार्यकर्ता। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। क्रांति सेना ने नुमाइश पंडाल में लगे मेले के आयोजन में धांधली को लेकर डीएम ऑफिस पर प्रदर्शन किया। सिटी मजिस्ट्रेट को दिए ज्ञापन में मेले के आयोजन में करोड़ों के गोल माल का आरोप लगाया।
विज्ञापन

बताया कि मेले के आयोजन में बड़ी धांधली की गई है। दो वर्ष पूर्व लगभग दो करोड़ रुपये में दिए जाने वाला मेले का ठेका मात्र 15 लाख में दे दिया गया। नगर मजिस्ट्रेट के द्वारा मेले को प्राइवेट बताने पर क्रांति सेना नेताओं ने कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि प्रदर्शनी की तर्ज पर झूले, सर्कस और दुकानदारों से मोटी उगाही के बावजूद प्रशासन द्वारा इस मामले में लीपा पोती का प्रयास निंदनीय है।
मौके पर पूर्व जिला प्रभारी शरद कपूर, जिला महासचिव देवेंद्र चौहान, पूर्व नगर अध्यक्ष लोकेश सैनी, पूर्व उद्योग व्यापार सेना के जिला प्रभारी आनंद प्रकाश गोयल, जिला महासचिव राजेश कश्यप, जिला उपाध्यक्ष अवनीश चौहान, पूर्वनगर उपाध्यक्ष बसंत कश्यप, उज्जवल पंडित, मंगत राम, क्रांति कामगार सेना के जिला उपाध्यक्ष विकास गोयल, मीडिया प्रभारी जॉनी कश्यप, क्षेत्र अध्यक्ष भुवन मिश्रा, शैलेंद्र शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन

पीएम-सीएम का फोटो लगाकर भ्रमित कर रहे
मुजफ्फरनगर। क्रांति सेना का कहना है कि नुमाइश ग्राउंड में लगने वाले मेले को एक तरफ प्रशासन कह रहा है कि यह प्राइवेट मेला है। दूसरी तरफ मेला आयोजकों ने दिपावली मेला उत्सव लिखकर मेले के मुख्य गेट पर एक तरफ पीएम मोदी और दूसरी तरफ सीएम योगी का फोटो लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें