फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: प्रशासन अलर्ट, दस सेक्टर में बांटा जिला

Fri, 16 Feb 2024 12:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। संयुक्त किसान मोर्चा के शुक्रवार को भारत बंद के आह्वान के मद्देनजर पुलिस के साथ ही प्रशासन अलर्ट हो गया है। सुरक्षा के लिहाज से जिले को दस सेक्टर बनाकर अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। जहां किसानों का धरना-प्रदर्शन होगा वहां व जिले भर के सभी मुख्य चौराहों पर पुलिस को तैनात किया गया है।
विज्ञापन

एसएसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि जिले में किसानों ने दस जगह धरना-प्रदर्शन करने की घोषणा की है। सभी स्थानों पर शांति पूर्वक धरना देना बताया गया है। सभी किसान नेताओं से वार्ता भी की है। जाम लगाना जैसा कुछ बताया नहीं गया है यदि जाम की स्थिति सामने आती है तो रूट डायवर्जन लागू किया जाएगा। सभी किसान संगठनों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है। सभी अधिकारी सुबह से भ्रमण पर रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें