उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मॉडलिंग करने वाली एक युवती के साथ प्रेमी ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। निकाह का दबाव बनाने पर फोटो वायरल करने की धमकी दी। पीड़ित युवती ने मंगलवार को एसएसपी से शिकायत कर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
पीड़ित युवती ने पूछताछ में बताया कि एक साल पहले शामली रोड पर मोरना निवासी एक युवक से मुलाकात हुई थी। दोनों में निकाह की बात पक्की हो गई थी। इसके बाद युवक उसे अपने साथ कई स्थानों पर लेकर गया और उसके दुष्कर्म किया गया। उसने निकाह का दबाव बनाया तो वह टालमटोल करने लगा। फोटो वायरल करने की धमकी देने लगा।
यह भी पढ़ें: Saharanpur: असलम का शव देख बेकाबू हुई भीड़, घायल युवकों को पकड़कर पीटा, देखें भीषण हादसे की तस्वीरें
अब पीड़ित युवती मंगलवार को एसएसपी ऑफिस पहुंची। पीड़िता ने एसएसपी को आपबीती सुनाई और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।