फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

kanwar yatra: हरिद्वार से गंगाजल लेकर पहुंचने का सिलसिला शुरू, नौकरी की चाहत में केशव ने उठाई 101 किलो वजनी कांवड़

Tue, 12 Jul 2022 04:15 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर के कांवड़ मार्ग से गुजर रहे फरीदाबाद के केली निवासी केशव त्यागी 101 किलो के वजन वाली कांवड़ लेकर गुजरे।
विज्ञापन
औघड़नाथ मंदिर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार से गंगाजल लेकर कांवड़ियों के अपने गंतव्य तक पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। मुजफ्फरनगर से मेरठ तक कांवड़ मार्गों पर बम भोले गूंजने लगे हैं।  14  जुलाई से सावन शुरू हो रहा है। 26 जुलाई को शिवरात्रि के मौके पर कांवड़िये अपने अपने क्षेत्र में शिव मंदिरों  में पहुंचकर शिव का जलाभिषेक करेंगे।

विज्ञापन


मुजफ्फरनगर के कांवड़ मार्ग से गुजर रहे फरीदाबाद के केली निवासी केशव त्यागी 101 किलो के वजन वाली कांवड़ लेकर गुजरे हैं। वह एमबीए के छात्र हैं। उनका कहना है कि उन्होंने नौकरी की चाहत में इतने  वजन की कांवड़ उठाई है।
यह भी पढ़ें: kanwar Yatra 2022: तीन हेलिकॉप्टर, 125 कैमरों से होगी कांवड़ यात्रा की निगरानी
विज्ञापन
विज्ञापन


हरिद्वार से अपने कंधों पर वजनी कांवड़ लेकर चल रहे केशव और उनके साथियों में अल ही उत्साह है। उनके अन्य साथी भी अपनी अपनी मनोकामनाओं के साथ कांवड़ लेकर चल रहे हैं। एक कुंतल से भी ज्यादा वजन की कांवड़ लेकर चलने वाले केशव के साथ ग्रुप में चल रहे शिवभक्तों की आस्था के आगे थकान भी कुछ नहीं है। वे निरंतर अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें