देवबंद में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत शादी के बाद नवयुगल जोड़े को उपहार देकर आश?
- फोटो : DEVBAND
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 17 जोड़ों की हुई शादियां
देवबंद (सहारनपुर)। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत मंगलवार को नगर में 17 जोड़ों के सामूहिक विवाह कराए गए। विधायक बृजेश सिंह ने वर-वधू को उपहार भेंटकर आशीर्वाद दिया।
खंड विकास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में एक तरफ जहां 15 जोड़ों के हिंदू रीति रिवाज के साथ फेरे व मंत्रों के द्वारा विवाह संपन्न हुए, वहीं दो मुस्लिम जोड़ों के निकाह कराए गए। शादी के बाद नव युगल को 10 हजार रुपये के आवश्यक सामान और प्रति वधू के बैंक खाते में 35 हजार रुपये भेजे गए। विधायक बृजेश सिंह ने कहा कि सरकार बिना किसी भेदभाव के सर्वसमाज के लोगों के विकास कार्य करा रही है। कार्यक्रम संचालन जितेंद्र कुमार धीमान ने किया। इस मौके पर बीडीओ ज्योति बाला, समाज कल्याण के सहायक विकास अधिकारी चमन सिंह राणा, सहायक विकास अधिकारी ऋषि देव कुमार राठी, अरविंद कुमार आदि रहे।