फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांजी हाउस की दीवार गिरी, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
कांजी हाउस की दीवार गिरी, हंगामा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मोहल्ला खालापार में कांजी हाउस की दीवार गिरने से उसके नीचे दबकर रेहड़ा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने दीवार गिरने के पीछे कांजी हाउस में बनी पानी की टंकी के पंप से लगातार पानी बहने को जिम्मेदार बताते हुए हंगामा भी किया। पालिका ईओ ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खालापार में स्थित कांजी हाउस में करीब दो साल पूर्व नगरपालिका प्रशासन द्वारा पानी की टंकी बनाई गई थी। टंकी के बाहर करीब ढाई फीट की दीवार भी बनाई गई थी। पानी की टंकी बनने के बाद यहां एक युवक को बतौर पंप ऑपरेटर अस्थायी नियुक्ति दी गई थी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पंप ऑपरेटर द्वारा घंटों तक बेवजह पंप चलाया जाता है, जिससे हजारों लीटर पेयजल बहकर नालों में चला जाता है। इसके साथ ही यह पानी पालिका द्वारा बनाई गई ढाई फीट की दीवार में भी जाता था, जिससे उसकी नींव कमजोर हो गई। बुधवार शाम के समय मोहल्ले का ही शाहिद रेहड़ा लेकर वहां से निकल रहा था। इसी दौरान वह टंकी से बहकर आ रहे पानी में हाथ-पांव धोने लगा कि अचानक ढाई फीट की दीवार उसके ऊपर आ गिरी, जिससे शाहिद गंभीर रूप से घायल हो गया। दीवार के नीचे दबते ही शाहिद की चीखपुकार सुनकर लोगों ने उसे बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी रीढ़ की हड्डी व कूल्हे में गंभीर चोट आने की बात सामने आई है। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने पालिका के साथ ही बतौर पंप ऑपरेटर रखे गए लड़के की लापरवाही को हादसे का जिम्मेदार बताते हुए जमकर हंगामा किया। सूचना पर पालिका ईओ विकास सेन ने मौके पर पहुंचकर हंगामा कर रहे लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें