मुजफ्फरनगर। श्रीराम कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट के एमबीए प्रथम और द्वितीय वर्ष के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। एमबीए द्वितीय वर्ष में हिमानी वर्मा ने 82.35 प्रतिशत अंक प्राप्त करके जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली प्रज्ञा कुलश्रेष्ठ ने 79.52 प्रतिशत और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली शिप्रा जैन ने 79.47 प्रतिशत अंक प्राप्त किये। उधर, एमबीए प्रथम वर्ष में रुचि सिंधी ने भी 78.53 प्रतिशत अंक प्राप्त करके जिले में प्रथम स्थान पाया। कॉलेज में आस्था त्यागी ने 74.12 प्रतिशत के साथ दूसरा और इरम नाज ने 73.12 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान हासिल किया। सभी मेधावी छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय गुरुजनों एवं माता-पिता को दिया। संस्था चेयरमैन डॉ एससी कुलश्रेष्ठ ने सभी मेधावी विद्यार्थियों की सफलता पर उनको सम्मानित किया। विभागीय डीन डॉ पूनम शर्मा ने भी उनका उत्साहवर्धन किया। विभागाध्यक्ष डॉ अशफाक अली, पंकज शर्मा, विवेक त्यागी, राजीव रावल, श्रुति मित्तल, दानिश, रीतू आदि मौजूद रहे।