फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरकाजी पीएचसी कायाकल्प अवार्ड में अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर।
विज्ञापन

केंद्र सरकार के कायाकल्प अवार्ड योजना में पुरकाजी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) का नाम चमका है। सहारनपुर मंडल में पीएचसी ने पहले स्थान पर मुकाम हासिल किया है। अवार्ड योजना में 150 सीएचसी, पीएचसी शामिल की गई थी, जिनमें से 54 उत्तीर्ण हुई हैं। रिजल्ट के साथ पीएचसी को मिलने वाली इनामी राशि की भी घोषणा की गई है।
अस्पतालों की दुर्दशा सुधारने तथा डॉक्टरों और रोगियों के बीच मधुर व्यवहार बनाने के लिए कायाकल्प अवार्ड योजना चलाई गई है। इसमें छह बिंदुओं पर सीएचसी-पीएचसी की जांच की जाती है। जिस पर खरा उतरने पर कायाकल्प के अधिकारी अंकों निर्धारण करते हैं। उसके बाद अवार्ड घोषित होता है। वर्ष 2017-18 के लिए जिले से भी कायाकल्प अवार्ड योजना में पुरकाजी, मोरना, गालिबपुर और बुढ़ाना पीएचसी शामिल की गई थी। अंकों के लिए हुई भागदौड़ में पुरकाजी को छोड़कर बाकी तीनों पीएचसी फेल हो गई। पहले राउंड में पुरकाजी पीएचसी को 78 प्रतिशत, आतंरिक मूल्यांकन में 80 प्रतिशत अंक मिले। बाद में प्रदेशभर से चुनी गई 150 पीएचसी-सीएचसी का मूल्यांकन किया गया।
विज्ञापन

जिसमें पुरकाजी के अंक घट कर 71.4 प्रतिशत रह गए, मगर अवार्ड में श्रेष्ठता हासिल कर ली। सहारनपुर मंडल में पुरकाजी पीएचसी ने पहला स्थान पाया है। पुरकाजी के साथ करीब 54 अस्पतालों को बेहतर माना गया है, जिन्हें कायाकल्प में भिन्न-भिन्न रुप से इनाम मिला है। बृहस्पतिवार देर शाम को पुरकाजी पीएचसी को अवार्ड की घोषणा अस्समेंट करने वाले डॉ बीएल कल्याणी, डॉ अनवर अंसारी एमओआईसी ने किया है। क्वालिटी इंश्योरेंस प्रोग्राम के अधिकारी डॉ इफ्तेखार अली ने बताया कि पुरकाजी पीएचसी को अवार्ड मिला है। प्रदेश स्तर पर पीएचसी को 71.4 प्रतिशत अंक मिले हैं, जिसके चलते अब इनाम मिलेगा।
विज्ञापन


पीएचसी को मिलेगा दो लाख रुपये इनाम
योजना के तहत अस्पताल को अब दो लाख रुपये का इनाम मिलेगा। इस इनामी राशि से अस्पताल में सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। दो लाख रुपये में से 25 प्रतिशत पैसा स्टाफ को दिया जाएगा, जबकि 75 प्रतिशत पैसा अस्पताल पर खर्च किया जाएगा।

इन छह बिंदुओं पर मिला इनाम
- अस्पताल का रख-रखाव।
- सेनीटेशन एवं हाईजीन।
- बायो मेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट।
- इंफेक्शन कंट्रोल करना।
- सपोर्ट सर्विस मिली बेहतर।
- हाईजीन परमोशन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें