डा. शमीम अहमद सईदी को मरणोपरांत लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार
देवबंद। आंध्र प्रदेश के कुरनोल में आयोजित सेमिनार में जामिया तिब्बिया के संस्थापक स्व. डा. शमीम अहमद सईदी को मरणोपरांत लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से नवाजा गया है।
आंध्र प्रदेश के कुरनोल स्थित डा. अब्दुल हक यूनानी मेडिकल कालेज में यूनानी पद्धति पर आयोजित सेमिनार में मरहूम शमीम सईदी के पुत्र और जामिया तिब्बिया देवबंद के सचिव डा. अनवर सईद ने यह सम्मान प्राप्त किया। सोमवार को देवबंद लौटे डा. अनवर सईद ने कहा कि उनके पिता को दिया गया यह सम्मान न केवल उनके और उनके परिवार के लिए बल्कि समस्त यूनानी चिकित्सा जगत के लिए गौरव का विषय है।