फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...मैं खुद पर नाज करती हूं कि हिंदुस्तां की बेटी हूं

विज्ञापन
विज्ञापन
...मैं खुद पर नाज करती हूं कि हिंदुस्तां की बेटी हूं
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। नवाज गर्ल्स पब्लिक स्कूल में वतन के शहीद जवानों के नाम ऑल इंडिया महिला मुशायरा आयोजित किया गया। जिसमें नामचीन शायरात ने कलाम प्रस्तुत कर श्रोताओं की खूब वाहवाही बटोरीं। कार्यक्रम का उद्घाटन श्रीराम कालेज मुजफ्फरनगर की प्राचार्य डा. प्रेरणा मित्तल और आईपीएस इल्मा अफरोज ने संयुक्त रूप से किया। डा. मित्तल ने कहा कि नवाज गर्ल्स पब्लिक स्कूल बच्चियों को न सिर्फ तालीम देने का काम कर रही है बल्कि उनमें साहित्यिक चेतना भी जगा रही है। डा. नवाज देवबंदी ने शिक्षा और साहित्य को एक मंच पर लाकर नई पीढ़ी और विशेष रूप से छात्राओं को एक नया संदेश दिया है। मुशायरे में शायरा दानिश गजल ने अपने अंदाज में कुछ यूं कहा ना मैं इंजीनियर और ना सियासतदां की बेटी हूं, मैं हरगिज यह नहीं कहती कि तुर्रम खां की बेटी हूं, मैं हिन्दू हूं, या मुस्लिम हूं मगर सच है यही दानिश, मैं खुद पर नाज करती हूं कि हिंदुस्तां की बेटी हूं’ मेहनाज स्योहारवी ने पढ़ा प्यारा हिन्दुतान है यह प्यारा हिंदुस्तान है, भाईचारा और मोहब्बत ही इसकी पहचान है’ शाइस्ता सना ने पढ़ा मशवरा मुझको देता हैं दिल यह मेरा, इस कदर भी ना खुद को संवारा करो’ डा. अनामिका अंबर ने कहा बिखर कर शौर्य की खुशबू चमन को चूम लेती है, तिरंगे की जवां हसरत गगन को चूम लेती है, शायरा डा. वसीम राशिद ने कहा वसीम हिन्द की मिट्टी में कैसा जादू है कहीं भी जाऊं मेरा दिल वतन में रहता है’ अना देहलवी ने पढ़ा मेरा तन है वतन की मिट्टी मन है गंगा का पानी, जात धर्म न पूछो मैं लड़की हिन्दुस्तानी’ शायरा शबीना अदीब ने कहा भाई बहन हो के बच्चे के शौहर सब के गम को ख़ुशी कर रही हैं, जितने रिश्ते हैं सब पर न्योछावर बेटियां जिंदगी कर रही हैं सुनाकर श्रोताओं ने दाद बटोरी। इस मौके पर संस्थापक डा. नवाज देवबंदी और प्रधानाचार्य फौजिया अब्दुल्लाह नवाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

--
छात्राओं ने दी देशभक्ति प्रस्तुतियां
देवबंद। शहीदों के नाम हुए इस कार्यक्रम में स्कूली छात्राओं ने देशभक्ति से परिपूर्ण प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। छात्राओ ने ऐ मेरे वतन के लोगो जरा आंख में भर लो पानी, यह हिंदुस्तान हमारा है आदि गीतों पर अपनी सुंदर प्रस्तुतियां दी। इस दौरान शहीद सैनिकों को दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें