कौमी एकता दल की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने मुख्तार अंसारी को घोसी संसदीय सीट से लड़ाने का निर्णय लिया है, जबकि वाराणसी सीट से उनकी उम्मीदवारी पर पार्टी में एकराय नहीं है। पार्टी उनको नरेंद्र मोदी के खिलाफ साझा प्रत्याशी के रूप में उतारना चाहती है।
सेक्यूलर दल मिलकर किसी और को चुनाव लड़ाते हैं तो पार्टी उसका समर्थन करेगी। साझा प्रत्याशी के बारे में संभावना तलाशने के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गई है।