फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्तार के भाई ने की मोदी की तारीफ

Mon, 21 Apr 2014 08:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा हमेशा से मुस्लिमों की हिमायती रही है। गोधराकांड के दौरान प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को राजधर्म निभाने का निर्देश दिया और उन्होंने निभाया भी जबकि मुजफ्फरनगर दंगों के बाद मुलायम सिंह ने अखिलेश को एक बार भी राजधर्म की याद नहीं दिलाई।
विज्ञापन


यह बात मुख्तार अंसारी के भाई और कौमी एकता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अफजाल अंसारी ने शनिवार रात करीब दस बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से कही। वह दिल्ली से विमान से आए और सड़क मार्ग से मऊ निकल गए। उन्होंने सपा और मुलायम को मुसलमानों का दुश्मन भी बताया।

कुछ दिनों पहले तक मोदी के खिलाफ साझा प्रत्याशी की बात कर रहे अफजाल के सुर शनिवार को बदले हुए दिखे। उन्होंने जमकर मोदी की तारीफ की। कहा, नरेंद्र मोदी बड़ी शख्सियत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंसारी को हुआ मोदी लहर का अहसास

अफजाल अंसारी ने कहा मोदी की लहर से इनकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने यह भी दावा किया कि घाघरा नदी के इस पार व उस पार 27 सीटों में एक कांग्रेस, दो कौमी एकता दल और बाकी नरेंद्र मोदी के खाते में जाएगी।

एके-47 के मुद्दे पर शहाबुद्दीन के साथ मुख्तार अंसारी व अजय राय का नाम आने के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि यह जांच का विषय है। अफजाल का कहना है कि कि नरेंद्र मोदी वाराणसी से भारी मतों से जीतेंगे और प्रधानमंत्री बनेंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि मोदी की जीत में मुसलमान भी उनका पूरा सहयोग करेंगे। पत्रकारों ने पूछा कि क्या वह अभी या चुनाव परिणामों के बाद भाजपा में शामिल होंगे या समर्थन करेंगे? इसपर अफजाल ने कहा कि यह दूर की कौड़ी है। राजनीति में सभी दरवाजे खुले रहते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें