फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद : मालगाड़ी के सामने आकर युवक ने की आत्महत्या, शव की नहीं हो सकी शिनाख्त

Mon, 06 Sep 2021 02:03 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद

सार

हरथला स्थित आरपीएफ पोस्ट के पास युवक ने मालगाड़ी से कटकर खुदकशी कर ली। मृतक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है। 
विज्ञापन
sucide
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रविवार को हरथला स्थित आरपीएफ पोस्ट के पास एक युवक ने मालगाड़ी के सामने आकर आत्महत्या कर ली। मालगाड़ी के ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक भी लगाए, लेकिन तब तक युवक इंजन की चपेट में आ चुका था। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आरपीएफ के जवान दौड़कर रेलवे ट्रैक पर पहुंचे और क्षेत्रीय चौकी इंचार्ज को सूचना दी। अभी तक युवक की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


घटना सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में स्थित हरथला की रविवार सुबह 11 बजे की है। पुलिस शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। मृतक के दाएं हाथ पर अंग्रेजी में विनोद, सुबोध, बंटी, सोमपाल और छोटू लिखा हुआ है। पुलिस के मुताबिक उसकी उम्र करीब 30 वर्ष है। युवक ने हरी कमीज और सलेटी रंग की लोवर पहनी हुई थी।

मालगाड़ी के ड्राइवर प्रदीप के मुताबिक युवक दूसरी लाइन पर बैठा था, फिर भी ड्राइवर ने हॉर्न बजाया। जैसे ही मालगाड़ी पास आई वह उसी ट्रैक पर आ गया। दुर्घटना रोकने के लिए ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाए, लेकिन तब तक युवक इंजन की चपेट में आ चुका था। थाना प्रभारी का कहना है कि अज्ञात के रूप में पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें