मामला अजीमनगर थाना क्षेत्र के खौद चौराहे का है। मामले की सूचना पुलिस को मिली तो पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। शव की अभी तक शिनाख्त नहीं हुई है। ग्रामीणों का कहना है मृतक पिछले कई दिनों से चौराहे के आसपास घूम रहा था।
मुरादाबाद के सैदनगर स्थित खौद चौराहे पर सोमवार तड़के अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक पिछले तीन दिनों से चौराहे के आसपास घूम रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
मामला अजीमनगर थाना क्षेत्र के खौद चौराहे का है। मामले की सूचना पुलिस को मिली तो पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। शव की अभी तक शिनाख्त नहीं हुई है। ग्रामीणों का कहना है मृतक पिछले कई दिनों से चौराहे के आसपास घूम रहा था।
दिमाग से कमजोर होने के कारण मृतक ना ही किसी से बोल पा रहा था और ना ही कुछ खा रहा था। थाना अध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि मौत का स्पष्ट कारण जाने के लिए मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।