फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने खाकी का किया शिकार: दोस्ती कर सिपाही के आई करीब, बेहोश कर लीं अश्लील तस्वीरें, फिर करने लगी ये मांग

Fri, 30 Sep 2022 09:18 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद

सार

पीड़ित सिपाही संदीप कुमार पुलिस लाइन स्थित सरकारी आवास में रहता है। संदीप की पत्नी राखी ने सिविल लाइंस थाने में दर्ज कराए केस में बताया कि 2016 में उसके पति संदीप की फेसबुक पर रितिका रोहिल्ला नाम की महिला से दोस्ती हो गई थी। दोनों की फेसबुक मैसेंजर पर बातें होती थीं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फेसबुक की महिला मित्र ने मुरादाबाद में तैनात एक सिपाही को हनीट्रैप में फंसा लिया। आरोप है कि वीडियो वायरल करने और दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी देकर 4.80 लाख रुपये ठग लिए। आरोपी महिला ने सिपाही से दस लाख रुपये की और मांग की। सिपाही की पत्नी की तहरीर पर सिविल लाइंस थाने में आरोपी महिला, उसके पति समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

पीड़ित सिपाही संदीप कुमार पुलिस लाइन स्थित सरकारी आवास में रहता है। संदीप की पत्नी राखी ने सिविल लाइंस थाने में दर्ज कराए केस में बताया कि 2016 में उसके पति संदीप की फेसबुक पर रितिका रोहिल्ला नाम की महिला से दोस्ती हो गई थी। दोनों की फेसबुक मैसेंजर पर बातें होती थीं।

इस दौरान पता चला कि महिला रितिका रोहिल्ला का असली नाम रेखा है और वो रुद्रपुर में अपने पति के साथ रहती है, जबकि वह मूलरूप से हरियाणा के झज्जर जनपद के बिठला की रहने वाली है।
राखी ने बताया कि वह अपनी सास की तबीयत खराब होने पर उन्हें देखने गांव गई थी। इसी दौरान महिला बहाने से पुलिस लाइन स्थित सिपाही के कमरे में पहुंच गई।

आरोप है कि रेखा उर्फ रितिका ने कोल्डड्रिंक्स में नशीला पदार्थ मिलाकर सिपाही को पिला दिया। इसके बाद आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बना ली थी। इसके बाद महिला घर से सोने चांदी के जेवर नकदी लेकर चली गई। इसके बाद महिला और उसके पति सिपाही को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन

आरोपी पति-पत्नी वीडियो और फोटो डिलीट करने की बात कहकर 4 लाख 80 हजार रुपये ठग चुके हैं। इसके बाद भी दंपती दस लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। राखी का कहना है कि इससे उसके पति अवसाद में आ गए हैं। थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि सिपाही की पत्नी की तहरीर पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें