फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: धूमधाम से हुई युवती की शादी, चार दिन बाद सज धज कर आई मायके.. फिर नकदी-जेवर लेकर प्रेमी के साथ चली गई

Sat, 16 Dec 2023 07:55 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

सुरजन नगर निवासी परिवार ने पुलिस को बताया कि चार दिन पहले उन्होंने बेटी की शादी करवाई थी। इसके बाद वह मायके मिलने के लिए आई। इस बीच वह नकदी-जेबर लेकर गायब हो गई।
विज्ञापन
शादी के चार दिन बाद प्रेमी का थामा दामन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुरजन नगर क्षेत्र के गांव निवासी विवाहिता शादी के चार दिन बाद ही अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। घटना के समय विवाहिता मायके में ही थी और वह अपने साथ नकदी और जेवर भी ले गई। परिजनों ने पुलिस ने शिकायत कर विवाहिता का पता लगाने की गुहार लगाई है।

विज्ञापन


थाने पहुंचे विवाहिता के मायके वालों ने बताया कि आठ दिन पहले पास के ही गांव निवासी एक युवक उनकी बेटी को अपने साथ ले गया। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले उन्होंने अपनी बेटी की शादी क्षेत्र के ही एक निवासी युवक से की थी।

शादी के दो दिन बाद उनकी बेटी अपने घर आई थी और दो दिन बाद उसे अपनी ससुराल जाना था, लेकिन पास के ही गांव निवासी एक युवक उसे अपने साथ ले गया। इसकी जानकारी उन्होंने बेटी के ससुरालियों को भी दी। इसके बाद उन्होंने व बेटी के ससुराल वालों ने उसकी तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें