फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश ने मुरादाबाद कमिश्नर की प्रतिनियुक्ति पर उठाए सवाल, कहा- चुनाव का हिस्सा न बनें

Tue, 20 Feb 2024 01:23 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने मुरादाबाद कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह की प्रतिनियुक्ति बढ़ाने पर सवाल खड़े किए हैं। आरोप लगाया कि इनकी नियुक्ति भाजपा ने सेवा नियमावली के विरुद्ध की है। उन्हें चुनाव प्रक्रिया का हिस्सा नहीं बनाया जाए। 
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंडलायुक्त की प्रतिनियुक्ति बढ़ाने पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने एक्स पर ट्विट कर चुनाव आयोग से अनुरोध किया है कि मुरादाबाद के मंडलायुक्त जैसे अधिकारी चुनाव प्रक्रिया का हिस्सा न बनें। आरोप लगाया कि इनकी नियुक्ति भाजपा ने सेवा नियमावली के विरुद्ध की है।

विज्ञापन


मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह की प्रतिनियुक्ति की अवधि समाप्त होने पर केंद्र सरकार ने उनकी प्रतिनियुक्ति सेवा की अवधि बढ़ा दी। इस मामले में खबरें प्रकाशित हुईं की आजम खां को जेल भिजवाने वाले आईएएस अधिकारी की प्रतिनियुक्ति की अवधि छह माह बढ़ी।

इस खबर को एक्स पर ट्विट करते हुए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने एक्स पर टैग करते हुए लिखा कि चुनाव आयोग ध्यान दे कि ऐसे अधिकारियों को चुनाव से हर हाल में दूर रखा जाए। जिनकी प्रतिनियुक्ति सेवा नियमावली के विरूद्ध भाजपा सरकार ने बढ़ाई है। ऐसे अधिकारी सरकार की मंशा के हिसाब से कुछ लोगों को प्रताड़ित करने का काम करते हैं।
विज्ञापन


चुनाव आयोग ऐसे सभी अधिकारियों का खुद संज्ञान ले। न्यायपूर्ण निर्णय लेकर इनको किसी भी तरह चुनाव प्रक्रिया का हिस्सा न बनने दे। ये चुनाव आयोग की स्वच्छ छवि और साख का मामला है। आशा है चुनाव आयोग निष्पक्षता और ईमानदारी के नए मानक स्थापित करेगा।

उन्होंने शायराना अंदाज में लिखा कि सच की हुकूमत हर बार फिर आबाद होती है। क्योंकि नाइंसाफी की भी एक मियाद होती है। अंत में नारा लिखा कि अस्सी हराओ-भाजपा हटाओ। यह मैसेज जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है।

सपा सांसद और विधायक से मिलने आएंगे अखिलेश 

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव अस्पताल में भर्ती पार्टी के बुजुर्ग सांसद शफीकुर्रहमान बर्क से मिलने के लिए 21 फरवरी को आएंगे। इसके पहले वह ठाकुरद्वारा के विधायक नवाब जान के घर भी जाएंगे। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव हेलीकाप्टर से 1.45 बजे सर्किट हाउस हेलीपैड पर आएंगे।

यहां से सड़क मार्ग द्वारा अस्पताल में भर्ती सांसद शफीकुर्रहमान बर्क का हालचाल लेंगे। 3.15 बजे पूर्व सीएम बरेली के लिए प्रस्थान करेंगे। इसके पहले पूर्व मुख्यमंत्री लखनऊ से 10.30 बजे हेलीकाप्टर से बरेली आएंगे। सपा विधायक नवाब जान खां ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री 12:00 बजे हेलीकाप्टर से खेल मैदान पर उतरेंगे। यहां से कार से उनके आवास पर पहुंचेंगे।

पूर्व सीएम उनके पुत्र मूसा खान और पुत्रवधू को आशीर्वाद देंगे। करीब एक घंटे तक विधायक आवास पर रहने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री मुरादाबाद के लिए रवाना हो जाएंगे। पूर्व सीएम चार फरवरी को विधायक नवाब जान खान के बेटे मूसा खान की शादी की दावत ए वलीमा में आनेवाले थे लेकिन मौसम की खराबी के कारण उनका कार्यक्रम रद्द हो गया था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें