ठाकुरद्वारा क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती सुरजननगर पुलिस चौकी पर पहुंची और प्रेमी के साथ शादी करने की बात कही। परिजनों और पुलिस के समझाने के बाद भी युवती शादी की जिद पर अड़ गई। इसके बाद चौकी के पास ही मंदिर में हिंदू रीति रिवाज से दोनों की शादी करवा दी गई। आसपास के लोगों का कहना है कि कुछ समय पहले दोनों घर से भाग भी गए थे।
ठाकुरद्वारा क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती सोमवार दोपहर को थाने पहुंची। युवती ने पुलिस को बताया कि वह गांव के ही एक युवक से प्रेम करती है और उससे शादी करना चाहती है। युवती का कहना है कि युवक भी उससे शादी करने को तैयार है, लेकिन युवक के परिवार के लोग शादी का विरोध कर रहे है।
सूचना पर सोमवार शाम के समय युवती के परिजन भी थाने पहुंचे और उन्होंने युवती को समझाया, लेकिन युवती प्रेमी के साथ शादी कराने की जिद पर अड़ी रही। हालांकि पुलिस ने युवती को समझा-बुझाकर उसके परिजनों के साथ भेज दिया।