गर्मी की सीजन शुरू होने से पहले रेलवे ने यात्रियों के लिए व्यवस्था कर दी है। वहीं कैंटीन शुरू होने से भी लोगों को सस्ता खाना मिलने लगा है। इसमें सामान्य थाली के अलावा लोग कटलेट, ऑमलेट व छोले भटूरे का भा आनंद ले रहे हैं। कैंटीन शुरू होने के बाद ही वाटर वेंडिंग मशीनें शुरू की गई है।
सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने बताया कि यदि व्यक्ति के पास पानी भरने के लिए अपना बर्तन या बोतल नहीं है तो 300 एमएल पानी तीन रुपये, 500 एमएल पानी पांच रुपये, एक लीटर की बोतल 10, दो लीटर 12 रुपये व पांच लीटर 25 रुपये में दिया जाएगा। यदि अपना बर्तन या बोतल उपलब्ध है तो 300 एमएल के लिए दो रुपये, 500 एमएल के लिए तीन रुपये, एक लीटर के लिए पांच रुपये, दो लीटर के लिए 10 रुपये व पांच लीटर के लिए 20 रुपये चुकाने होंगे।