फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मुरादाबाद मंडल में अमीर प्रत्याशी भाजपा के कंवर, रुचि वीरा हथियारों की शौकीन, चंद्रशेखर 11 लाख के मालिक

Sun, 07 Apr 2024 10:51 AM IST
विमल शर्मा जितेंद्र कुमार, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद मंडल में सबसे अमीर प्रत्याशी भाजपा के कंवर सिंह तंवर है। उनके पास 182 करोड़ 52 लाख 85 हजार रुपये की संपत्ति है। इसके अलावा सपा की रुचि वीरा के पास सबसे ज्यादा हथियार हैं। रामपुर से चुनाव लड़ रहे जीशान खां के पास करीब 13 लाख रुपये की संपत्ति है।
विज्ञापन
मुरादाबाद मंडल से चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद मंडल में मुरादाबाद, बिजनौर और नगीना लोकसभा सीट पर नामांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है जबकि दूसरे चरण में अमरोहा लोकसभा सीट पर तीनों प्रमुख पार्टियों के प्रत्याशी भी अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल कर चुके हैं। उन्होंने अपने-अपने शपथ पत्रों में संपत्ति, वाहन, हथियारों का ब्योरा भी दर्ज किया है।

विज्ञापन


अब तक दाखिल किए गए शपथ पत्रों से पता चलता है कि मंडल में बसपा, सपा, कांग्रेस के उम्मीदवारों की तुलना में भाजपा के अमरोहा सीट के प्रत्याशी कंवर सिंह तंवर सबसे अधिक अमीर हैं। अगर इस सूची में भाजपा के अन्य प्रत्याशी, रालोद और नगीना के आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी की संपत्ति भी शामिल कर ली जाए तब भी कंवर सिंह तंवर के आसपास नहीं बैठती है।

कंवर सिंह तंवर के पास 182 करोड़ 52 लाख 85 हजार रुपये की संपत्ति है। जबकि बाकी 15 उम्मीदवारों की संपत्ति की कीमत 115 करोड़ 67 लाख 75 हजार 657 रुपये हैं। यानी सबकी संपत्ति से भाजपा के पूर्व सांसद कंवर सिंह तंवर के पास 66 करोड़ 85 लाख 9 हजार 343 रुपये की संपत्ति अधिक है।

 

विज्ञापन

बसपा और आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी के पास कम संपत्ति
रामपुर के बसपा प्रत्याशी जीशान खां और नगीना के आजाद समाज पार्टी के चंद्रशेखर के पास सभी अन्य 13 प्रत्याशियों से कम संपत्ति है। जीशान खां के पास करीब 13 लाख रुपये की संपत्ति है। जिसमें एक स्कूटी और एक भवन शामिल है। वहीं चंद्रशेखर के पास करीब 11 लाख की संपत्ति है। इसके नाम पर कोई वाहन नहीं है।
 

रुचि वीरा के पास सबसे अधिक हथियार
मुरादाबाद की सपा प्रत्याशी रुचि वीरा के पास सबसे अधिक तीन हथियार हैं। जिसमें दोनाली बंदूक, रिवाल्वर और रायफल है। रुचि वीरा के नाम पर एक ट्रैक्टर और एक कार है। जबकि मुरादाबाद से भाजपा प्रत्याशी सर्वेश सिंह के पास दो लाइसेंसी हथियार हैं। सर्वेश के पास एक ट्रैक्टर और एक कार है। इनके अलावा अमरोहा से भाजपा प्रत्याशी कंवर सिंह तंवर के नाम पर भी एक लाइसेंसी रिवाल्वर है। अमरोहा से कांग्रेस के प्रत्याशी दानिश अली के पास एक रिवाल्वर और एक कार है।
 
 
विज्ञापन

मंडल में किस प्रत्याशी के पास कितनी संपत्ति
मुरादाबाद : सपा प्रत्याशी रुचि वीरा
कुल संपत्ति: 10 करोड़ 17 लाख 39 हजार 391 रुपये

मुरादाबाद: भाजपा प्रत्याशी सर्वेश सिंह
कुल संपत्ति: 10 करोड़ 60 लाख, 71 हजार 585 रुपये

मुरादाबाद : बसपा प्रत्याशी इरफान सैफी
संपत्ति: 25 करोड़ 72 लाख 76 हजार रुपये

अमरोहा : भाजपा प्रत्याशी कंवर सिंह तंवर
कुल संपत्ति: 182 करोड़ 52 लाख 85 हजार रुपये

अमरोहा: कांग्रेस प्रत्याशी दानिश अली
कुल संपत्ति: आठ करोड़ 21 लाख 42 हजार 588 रुपये

अमरोहा : बसपा प्रत्याशी मुजाहिद हुसैन
कुल संपत्ति: 17 करोड़ 63 लाख 10 हजार 420 रुपये

रामपुर: भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी
संपत्ति : दो करोड़ 32 लाख 39 हजार 426 रुपये

रामपुर: सपा प्रत्याशी मौलाना मोहिब्बुल्लाह नदवी
संपत्ति : 37 लाख 11 हजार 365 रुपये

रामपुर : बसपा प्रत्याशी जीशान खां
संपत्ति : 13 लाख 31 हजार 033 रुपये

बिजनौर : रालोद प्रत्याशी चंदन चौहान
संपत्ति: छह करोड़, आठ लाख, 42 हजार 626 रुपये

बिजनौर : सपा प्रत्याशी दीपक सैनी
संपत्ति: 41लाख 83 हजार 833 रुपये

बिजनौर : बसपा प्रत्याशी विजेंद्र सिंह
संपत्ति : 11 करोड़ 70 लाख 58 हजार 631 रुपये

नगीना : आजाद समाज पार्टी प्रत्याशी चंद्रशेखर
कुल संपत्ति : 11 लाख 13 हजार 414 रुपये

नगीना : भाजपा प्रत्याशी डॉ. ओम कुमार
कुल संपत्ति: 18 करोड़ 36 लाख 63 हजार 59

नगीना : सपा प्रत्याशी मनोज कुमार
संपत्ति : एक करोड़ 75 लाख 23 हजार 582 रुपये

नगीना: बसपा प्रत्याशी सुरेंद्र पाल सिंह
संपत्ति: एक करोड़ 30 लाख 490 रुपये

नोट : संभल जिले में तीसरे चरण में 12 अप्रैल से चुनावी प्रक्रिया शुरू होगी। इस लिए इस सूची में संभल के प्रत्याशियों की संपत्ति की सूचना नहीं है।

 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें