केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के रामपुर के धमोरा स्वास्थ्य केंद्र पर एक चिकित्सक के रूप में नजर आए। हालांकि उन्होंने किसी मरीज की जांच नहीं की बल्कि एक भाजपा कार्यकर्ता की हार्टबीट को आला लगाकर सुना।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री नकवी गुरुवार को धमोरा स्वास्थ्य केंद्र पर टीकाकरण व स्वास्थ्य सेवाओं के निरीक्षण के लिए पहुंचे थे। इस दौरान नकवी ने आला लगाया और भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी पीके राजपूत की आला लगाकर जांच की।
हालांकि इस दौरान नकवी हंसते हुए नजर आए और हंसी मजाक करते हुए आला कैसे काम करता है ये पता करते दिखे। इसके साथ ही नकवी ने अस्पताल में आए मरीजों से बात कर जानकारी ली। साथ ही स्टाफ से केंद्र द्वारा दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली।