फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीओ के खिलाफ कार्रवाई को भेजी शासन को रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। विकास खंड मूंढापांडे की ग्राम पंचायत दौलरा में कार्यकाल खत्म होने के बाद बिना प्रधान को बताए बतौर प्रशासक पंचायत सचिव व एडीओ (पंचायत) द्वारा विभिन्न विकास कार्यों के नाम पर निकाले गए 3.46 लाख रुपये के मामले में एडीओ (पंचायत) चंद्रपाल पर कार्रवाई होना तय मानी जा रही है।
विज्ञापन

इसके लिए उप निदेशक (पंचायतीराज) ने निदेशक (पंचायतीराज) को रिपोर्ट भेज दी है। जबकि इस मामले में पंचायत सचिव दयाराम पहले ही निलंबित किया जा चुका है। उप निदेशक की इस कार्रवाई से महकमे में हड़कंप है।
पूर्व डीपीआरओ राजेश कुमार की तैनाती के दौरान पंचायतराज विभाग में विकास कार्यों के नाम पर जमकर अनियमितता बरती गई। कार्यकाल खत्म होने के बाद भी प्रशासक विकास कार्य के नाम पर धन निकालते रहे। मूंढापांडे विकास खंड की ग्राम पंचायत दौलरा में भी ऐसा ही हुआ। 27 मई को प्रशासक का कार्यकाल खत्म होने के बाद भी आठ जून को एडीओ पंचायत चंद्रपाल सिंह और ग्राम पंचायत सचिव दयाराम ने बतौर प्रशासक की हैसियत से 3,46,875 रुपये वॉल पेंटिंग, सैनिटाइजर छिड़काव, फागिंग मशीन, सैनिटाइजर, सोलर लाइट और पंचायत भवन निर्माण के नाम पर निकाल लिये थे। अमर उजाला में इस आशय की खबर प्रकाशित होने के बाद डीपीआरओ आलोक प्रियदर्शी ने मामले की जांच की तो अमर उजाला की खबर पूरी तरह सत्य पाई गई। जिसके बाद डीपीआरओ की रिपोर्ट पर पंचायत सचिव दयाराम को निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन

डीपीआरओ ने त्कालीन प्रशासक चंद्रपाल सिंह का जवाब तलब करने के बाद कार्रवाई के लिए उपनिदेशक (पंचायतीराज) को रिपोर्ट भेजी थी। उपनिदेशक (पंचायतीराज) सुरेंद्र कुमार ने एडीओ चंद्रपाल सिंह के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए रिपोर्ट निदेशक पंचायतीराज को भेज दी है। इससे एक-दो दिन में एडीओ के खिलाफ भी कार्रवाई तय मानी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें