फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद: बदमाशों ने ओवरटेक कर रोकी बाइक, तमंचे के बल पर सर्राफ से लूटे जेवर और नकदी

Wed, 20 Oct 2021 09:57 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

घटना जटपुरा मासूमपुर मार्ग पर बुधवार शाम को हुई। बदमाशों ने तमंचे के बल पर जेवर और नकदी लूट ली। इसके बाद पीड़ित के साथ मारपीट कर शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी देते हुए भाग गए।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद के डिलारी थानाक्षेत्र में बुधवार शाम बदमाशों ने एक सर्राफ से तमंचे के बल पर जेवर और नकदी लूट ली। विरोध करने पर बदमाशों ने सर्राफ के साथ मारपीट भी की। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर डिलारी थाने की पुलिस पहुंच गई और बदमाशों की तलाश में जुट गई।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, डिलारी थानाक्षेत्र के जटपुरा गांव निवासी मोहित वर्मा की मासूमपुर गांव में सोने चांदी के जेवर की दुकान है। मोहित ने पुलिस को बताया कि वह रोज की तरह बुधवार शाम करीब साढ़े चार बजे दुकान बंद करने के बाद अपने घर लौट रहे थे। उन्होंने अपना बैग कंधे पर टांग रखा था, जिसमें जेवर और नकदी थी। 

मासूमपुर और जटपुरा गांव के बीच रास्ते में दो युवक दिखाई दिए, जिनके हाथ में हेलमेट था। कुछ ही दूर पर बाइक भी खड़ी थी। युवकों ने हाथ से इशारा कर मोहित से बाइक रुकवाने का प्रयास किया। मोहित ने बताया कि उन्हें कुछ शक हुआ और उन्होंने बाइक नहीं रोकी। इसके बाद बदमाशों ने पीछा कर ओवरटेक करके बाइक रुकवा ली। 
विज्ञापन


दोनों बदमाशों ने मोहित से तमंचे के बल पर बैग छीन लिया। मोहित ने विरोध किया तो उनके साथ मारपीट भी की गई। इसके बाद बदमाश गोली मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए। बदमाशों के चले जाने के बाद मोहित ने एक राहगीर से मोबाइल लेकर यूपी 112 और अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। 

कुछ ही देर में पुलिस और परिजन भी मौके पर पहुंच गए और बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण विद्या सागर मिश्र ने बताया कि बदमाशों की तलाश में पुलिस जुट गई है। सर्राफ से भी पूछताछ कर ये जानने का प्रयास किया जा रहा है बैग में कितने जेवर और नकदी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें