हादसे में जान गंवाने वाले मोहम्मद रजा की मां अफसाना, चाची आलेमीन पत्नी गालिब और उनका बेटा अरहम, मुन्नी देवी पत्नी शंकर सिंह निवासी गांव मधुपुरी थाना मैनाठेर, छोटी निवासी गांव डोमघर और अफसरी पत्नी जहांगीर निवासी गांव मिलक, सीकरी थाना कुंदरकी घायल हो गईं। इनको भी इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं हादसे के बाद हाईवे पर लोगों की भीड़ जुटने से यातायात बाधित हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। कार्यवाहक एसओ कुलजीत सिंह ने बताया कि दो महिलाओं व बच्चे का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।