फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur: सीएए-एनआरसी प्रकरण में पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष मुमताज गिरफ्तार, कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेजा जेल

Mon, 04 Jul 2022 06:19 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर

सार

गंज पुलिस ने नगर पालिका गेट के पास से राजकीय रजा डिग्री कॉलेज के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष एवं सपा नेता मुमताज फूल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने फूल को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेश किया। यहां से कोर्ट ने उसे 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में भेजे जाने के आदेश दिए।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी मुमताज फूल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीएए-एनआरसी प्रकरण में रजा डिग्री कॉलेज के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष व सपा नेता मुमताज फूल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गिरफ्तार कर उन्हें मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


सोमवार को गंज पुलिस ने नगर पालिका गेट के पास से राजकीय रजा डिग्री कॉलेज के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष एवं सपा नेता मुमताज फूल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मुमताज फूल को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शमीम अहमद अंसारी की कोर्ट में पेश किया। जहां कोर्ट ने मुमताज फूल को 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में भेजे जाने के आदेश दिए। इसके बाद पुलिस ने उन्हें जेल भेज दिया। गंज थाना प्रभारी रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सीएए-एनआरसी प्रकरण में मुमताज फूल को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया था। जहां से कोर्ट ने उन्हें जेल भेज दिया है।

विज्ञापन

यह था मामला
21 दिसंबर 2019 को नागरिकता संशोधन कानून एवं एनआरसी के विरोध में शाहबाद गेट पर प्रदर्शन चल रहा था। इस दौरान कुछ प्रदर्शनकारी उग्र हो गए थे, जिसके बाद हाथीखाना चौराहे के पास प्रदर्शनकारियों ने बवाल कर दिया था। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के वाहनों समेत सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया था। घटना में एक युवक की मौत भी हो गई थी, जिसके बाद गंज और कोतवाली पुलिस ने सैकड़ों लोगों को नामजद करते हुए हजारों अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद से ही पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी कर रही है। जिसमें कई आरोपियों को जेल भी भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें