फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज टीकाकरण के 89 सत्रों में लगेगी सिर्फ दूसरी डोज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कोरोना टीकाकरण अभियान में शनिवार को केंद्रों पर वैक्सीन की सिर्फ दूसरी डोज लगाई जाएगी। इसके लिए जिले में टीकाकरण के 89 सत्र आयोजित किए जाएंगे। जहां सुबह 9 से 11 बजे तक स्लॉट बुक कराने वालों को दूसरा टीका लगाया जाएगा। इसके बाद बिना बुकिंग को डोज लगेगी।
विज्ञापन

वैक्सीन की पहली डोज के बाद लोग दूसरी डोज लगवाने में लोग लापरवाही दिखा रहे हैं। केंद्रों पर भीड़ और स्लॉट बुकिंग की दिक्कतों को लेकर दूसरी डोज लगवाने में लोग कम ही दिलचस्पी दिखा रहे हैं। ऐसे में दूसरी डोज को बढ़ावा देने के लिए शासन ने शनिवार का दिन आरक्षित कर दिया। शनिवार को केंद्रों पर सिर्फ दूसरी डोज लगाई जाएगी। इसका मकसद अधिक से अधिक लोगों को दूसरी डोज लगाना है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. दीपक वर्मा ने बताया कि शनिवार को दूसरी डोज लगाने के लिए केंद्रों पर टीकाकरण के 89 सत्र आयोजित किए गए हैं।
शहर के इन केंद्रों पर लगेगी दूसरी डोज
महिला अस्पताल, जिला अस्पताल, सीपीएच, रेलवे अस्पताल, मैथोडिस्ट इंटर कालेज, अरबन पीएचसी हरथला, नया गांव, कानून गोयान, गाड़ी खाना, चिड़िया टोला, कांशीराम नगर, फकीरपुरा, नवाबपुरा, मियां कॉलोनी, किसरौल, पीतल बस्ती, बंगला गांव, कटघर, गुलाबबाड़ी, कंजरी सराय, कोठीवाल नगर, मझोला, टाउनहॉल।
विज्ञापन

ग्रामीण इलाकों में इन केंद्रों पर लगेगी दूसरी डोज
जाहिदपुर, बुढ़नपुर, छतरपुर, शीर्शवा हरचंद, स्यौंडारा, कुढ़फतेगढ़, रीठ, बर्नी, सफीलपुर, रामनगर गंगपुर, सहसपुर, नरुखेड़ा, मिठनपुरा, अरीखेड़ा, आलमपुर चौहान, सरकड़ा करीम, सलारपुर, जलापुर, सुल्तानपुर दोस्त, मलकपुर, जहांगीरपुर, डिलारी, मुख्तयारपुर नवादा, पैगंबरपुर, कुंदरकी, मसेवी, बाघी गोवर्धनपुर, खैरखाता, ग्रीनवुड पब्लिक स्कूल, शरीफनगर, नानूवाला, इस्लाम, गोट के अलावा सीएचसी भोजपुर, बिलारी, डिलारी, कांठ, मूंढापांडे, कुंदरकी, एडिशनल पीएचसी पाकबड़ा, सब सेंटर अगवानपुर में भी टीका लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें