फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती बाइक से गिरा तीसरा सवार, स्कूटी से कुचलने से मौत

विज्ञापन
गौरव का फाइल फोटो। - फोटो : CITY
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में ट्रिपल राइडिंग के दौरान बाइक का संतुलन बिगड़ने से बाइक पर पीछे बैठा एक युवक सड़क पर गिर गया। इसी बीच पीछे आ रही एक स्कूटी उसे रौैंदते हुए निकल गई। इससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि, बाइक सवार अन्य दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया तथा मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

थाना नागफनी क्षेत्र के बंगला गांव निवासी गौरव (23) दिल्ली रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर काम करता था। शनिवार रात वह अपने रिश्ते के मौसेरे भाई शोभित के साथ घर पर बातें कर रहा था। इसी दौरान सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के हरथला निवासी उसके रिश्ते का एक और मौसेरा भाई समीर भी वहां आ गया। रात करीब आठ बजे समीर को उसके घर छोड़ने के लिए तीनों युवक बाइक से जा रहे थे। बाइक समीर चला रहा था। तेज गति के कारण बाइक के असंतुलित होने पर पीछे बैठा गौरव कांठ रोड गिर गया। इसी बीच पीछे से आ रही एक स्कूटी उसके ऊपर से गुजर गई। इससे गौरव की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बाइक सवार अन्य दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जबकि दोनों घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया है। जहां समीर की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें