मुरादाबाद। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में शुक्रवार रात दिन पहले जेल छूटे आरोपी बदमाश अपने साथी के साथ स्कूल प्रधानाचार्य से मोबाइल लूटा था। पुलिस ने आरोपी को शनिवार दोपहर अदालत में पेेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस उसके साथी और लूटे गए मोबाइल को बरामद करने का प्रयास कर रही है।
सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के आशियाना निवासी सीमा नागपाल नोसगे सीनियर सकेंडरी स्कूल की प्रधानाचार्य हैं। वह शुक्रवार रात पति नवीन नागपाल के साथ स्कूटी से मनोकामना मंदिर में पूजा करने पहुंची थीं। बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मार कर सीमा के हाथ से मोबाइल छीन लिया थी। लोगों ने घेराबंदी कर एक बदमाश को मौके पर ही दबोच लिया गया था। जिसे पुलिस थाने ले गई थी। पूछताछ करने पर आरोपी बदमाश ने अपना नाम रजत शर्मा बताया। वह मझोला के रामतलैया निवासी है, जबकि उसने अपने साथी का नाम आकाश बताया है। आकाश चाऊ की बस्ती निवासी है। आरोपी रजत को 24 मई को मोबाइल लूटने के आरोप में जेल भेजा गया था। दस दिन पहले ही वह जमानत पर जेल से रिहा हुआ था। सीओ सिविल लाइंस इंदु सिद्घार्थ ने बताया कि फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।