फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद : फर्जी टेलीफोन एक्सचेंज प्रकरण की जांच करेगी एसआईटी

Fri, 03 Sep 2021 05:01 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद

सार

मझोला क्षेत्र में पकड़े गए फर्जी टेलीफोन एक्सचेंज प्रकरण की जांच के लिए डीआईजी शलभ माथुर ने एसआईटी गठन करने के आदेश दिए हैं। टीम विदेशों को कॉल करने वाले लोगों और जिन लोगों की आईडी पर सिम खरीदे गए थे उनकी जांच करेगी।
विज्ञापन
अधीनस्थों के साथ बैठक करते डीआईजी शलभ माथुर। अमर उजाला - फोटो : city
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मझोला क्षेत्र में पकड़े गए फर्जी टेलीफोन एक्सचेंज प्रकरण की जांच के लिए डीआईजी शलभ माथुर ने एसआईटी गठन करने के आदेश दिए हैं। टीम विदेशों को कॉल करने वाले लोगों और जिन लोगों की आईडी पर सिम खरीदे गए थे उनकी जांच करेगी। इसके अलावा डिलारी के राजपुर केसरिया गांव में तहखाने से शराब बरामदगी और चार लोगों की मौत प्रकरण में भी अब तक की गई कार्रवाई में रिपोर्ट तलब की।
विज्ञापन


अधिकारियों के साथ बैठक की
गुरुवार रात डीआईजी शलभ माथुर ने जनपद के पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें कानून व्यवस्था की समीक्षा की गई। डीआईजी ने मझोला थाना क्षेत्र में पकड़े फर्जी टेलीफोन एक्सचेंज प्रकरण में अब तक की कार्रवाई की समीक्षा की गई। इसके बाद उन्होंने इस पूरे प्रकरण की जांच के लिए एसएसपी बबलू कुमार को एसआईटी गठन के निर्देश दिए।

डीआइजी ने अधीनस्थों से कहा कि इस मामले में उन सभी लोगों का सत्यापन होना चाहिए। जिनके जरिए विदेशों में बातचीत होती थी। टीपी नगर में उवैश के घर से बरामद सिम कार्ड समेत अन्य सामान बरामद हुआ था। यह सामान किन लोगों की आईडी पर खरीदा गया था। इसकी भी जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन


पुरानी लूट और चोरी की घटनाओं का खुलासा करने के निर्देश दिए

डिलारी के राजपुर केसरिया गांव में तहखाने में अवैध शराब के साथ चार लोगों के शव मिलने के मामले की रिपोर्ट भी तलब की। इस मामले में अब तक जिम्मेदार पुलिस अधिकारी और कर्मियों के खिलाफ किया कार्रवाई हुई है। इसके अलावा मूढ़ापांडे में पकड़े गए नकली नोटों के मामले में भी समीक्षा की गई। जनपद में पुरानी लूट और चोरी की घटनाओं का खुलासा करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में एसएसपी बबलू कुमार, एसपी देहात विद्यासागर मिश्र, एसपी यातायात अशोक कुमार, एएसपी अनिल कुमार यादव और सीओ सिविल लाइंस इंदू सिद्धार्थ मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें