फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ते में रोकी गई शहीद एक्सप्रेस, संचालन रहा प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। किसानों के भारत बंद का असर रेल परिचालन पर भी देखने को मिला। मुरादाबाद से पंजाब की ओर जा रही शहीद एक्सप्रेस को रास्ते में सहारनपुर रोका गया। इसका कारण अंबाला मंडल में किसानों का पटरियों पर आ जाना था। साथ ही अकाल तख्त एक्सप्रेस और अन्य कई ट्रेनों को संचालन प्रभावित हुआ। लखनऊ-चंडीगढ़ इंटरसिटी को भी नजीबाबाद, रुड़की, लक्सर आदि स्टेशनों पर रोककर चलाया गया।
विज्ञापन

सुबह दस बजे के बाद भारत बंद का असर दिखाई दिया। मुरादाबाद मंडल में स्थिति सामान्य रही लेकिन पड़ोसी मंडलों में किसान रेलवे ट्रैक तक आ गए। इसके कारण सहारनपुर से मुरादाबाद तक रेल संचालन प्रभावित हुआ। शहीद, अकालतख्त एक्सप्रेस के अलावा बेगमपुरा एक्सप्रेस को जम्मू से पांच घंटे देरी से चलाया गया। मंडल में अलर्ट के चलते एसपी जीआरपी अपर्णा गुप्ता अपनी टीम के साथ मुस्तैदी से डटी रहीं।
मुरादाबाद में उन्होंने खुद मोर्चा संभाला तो सहारनपुर जैसे संवेदनशील स्टेशनों से पल पल का अपडेट मंगवाया गया। एसपी जीआरपी ने बताया कि मंडल में कोई अप्रिय घटना घटित नहीं हुई। हालांकि अन्य स्थानों पर प्रदर्शन के चलते थोड़ा बहुत प्रभाव पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमर उजाला ई-पेपर फ्री में पढ़ने के लिए अमर उजाला ऐप डाउनलोड करें, एकदम फ्री, ये ऑफर सीमित समय के लिए है।

अमर उजाला ई-पेपर डेली एक रुपये से भी कम, अभी सब्सक्राइब करें और अपने शहर की हर खबर, हर समय, हर डिवाइस पर पाएं ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें