फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांठ रोड पर रोडवेज की बस ने कार में मारी टक्कर, श्रम विभाग के वरिष्ठ सहायक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में कांठ रोड पर शनिवार दोपहर तेज रफ्तार रोडवेज की बस ने कार में टक्कर मार दी। इस हादसे में कार सवार श्रम विभाग के वरिष्ठ सहायक की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया गया है।
विज्ञापन

मूलरूप से डिलारी थानाक्षेत्र के मझोली गांव निवासी मदन पाल (42) श्रम विभाग में वरिष्ठ सहायक के पद पर तैनात थे। मदन पाल की तैनाती इन दिनों मुरादाबाद में ही चल रही थी। वह अपनी पत्नी सुमन देवी और बेटे व बेटियों के साथ सिविल लाइंस के हिमगिरी कालोनी में रहते थे।
पत्नी सुमन ने पुलिस को बताया कि उनके पति सरकारी कार्य से शनिवार दोपहर कांठ रोड से घर लौट रहे थे। दोपहर करीब साढ़े बारह बजे मदन पाल की कार राजकीय आईटीआई कॉलेज के सामने से गुजर रही थी। इसी दौरान मुरादाबाद से कांठ की ओर जा रही रोडवेज ने गलत साइड से आकर कार में टक्कर मार दी। कुछ दूरी पर जाकर चालक ने बस रोक दी। इसके बाद वह बस से कूदकर फरार हो गया।
विज्ञापन

इस हादसे में मदन पाल गंभीर रूप से घायल हो गए, कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। मदन पाल कार में फंस गए। पीछे से आ रहे कैलाश, सतवीर सिंह और नरेश सिंह वहीं रुक गए।
छजलैट के अंयारी उर्फ अलीपुर निवासी समर पाल ने अन्य लोगों की मदद से कार में फंसे घायल मदन पाल को किसी तरह बाहर निकाला और तुरंत कांठ रोड स्थित एक निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना से मदन पाल के परिवार में कोहराम मच गया। परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।
सिविल लाइंस थाना प्रभारी रविंद प्रताप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया गया है। बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें