फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोट के लिए चेक बांटने के मामले में ठिरियादान की प्रधान समेत छह के खिलाफ रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। ब्लाक भगतपुर टांडा के ग्राम पंचायत ठिरियादान में चुनाव के समय वोट लेने के लिए शौचालय निर्माण के नाम पर मतदाताओं को चेक देने व जांच के दौरान शिकायतकर्ताओं के फर्जी शपथपत्र बना कर पेश कर देने के मामले में दो ग्रामीणों की तहरीर पर एसएसपी के आदेश के बाद पुलिस ने गांव की महिला प्रधान, उनके पति, एडीओ पंचायत समेत छह लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी आदि की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

इस मामले में ग्राम निवासी इरफान व रफीक ने कुछ दिन पहले एसएसपी को शपथ पत्र के साथ शिकायती प्रार्थना पत्र दिया था। जिसमें 25 अप्रैल की रात प्रधान पद की प्रत्याशी सूरजा देवी, उनके पति राजपाल सिंह, हरिओम सिंह व विशेष कुमार के द्वारा 12-12 हजार रुपये के चेक दे कर उन लोगों से प्रधान पद की प्रत्याशी सूरजा देवी को पूरे परिवार का वोट दिलवाने की बात कही गई थी।
शिकायतकर्ताओं का कहना था कि आरोपी आपस में रिश्तेदार हैं और ब्लाक भगतपुर टांडा में ब्लाक कोआर्डिनेटर, कंप्यूटर आपरेटर और रोजगार सेविका आदि पदों पर पिछले कई सालों से कार्य कर रहे हैं। शिकायतकर्ताओं का आरोप था कि गांव की गरीब व अनपढ़ जनता को 80 चेक 12-12 हजार रुपये के काट कर बांटे थे। इस तरह आरोपियों ने 960000 रुपये चेक के माध्यम से लोगों के बीच बांटे।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि चुनाव की रात उपरोक्त लोगों ने एडीओ पंचायत चंद्रपाल सिंह से मिलकर 40 अपात्र व्यक्तियों के खाते में भी छह-छह हजार रुपये डाल दिये। जिला परियोजना अधिकारी की जांच में उपरोक्त सभी आरोपियों को दोषी पाया गया है। आरोप है कि कार्रवाई से बचने के लिए चुनाव समाप्त होते ही आरोपियों ने 12-12 हजार रुपये के 78 चेक खातों में जमा कराने के बहाने बैंक की पासबुक व चेकबुक वापस लेकर उसमें आग लगा दी। उनके फर्जी शपथपत्र भी अधिकारियों के समक्ष पेश कर दिये।
इस मामले में एसएसपी के आदेश पर थाना भगतपुर पुलिस ने गांव की प्रधान सूरजा देवी, उनके पति राजपाल सिंह, हरिओम, विशेष कुमार, दिनेश व चंद्रपाल सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी, कूटरचित तरीके से फर्जी दस्तावेज तैयार करना, चुनाव को प्रलोभन से प्रभावित करने आदि की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच उपनिरीक्षक वेदपाल सिंह को सौंपी गई है। थाना प्रभारी भगतपुर ने बताया कि शिकायतकर्ता की तहरीर पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उसके मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में कंप्यूटर ऑपरेट विशेष और ब्लॉक को ऑर्डिनेटर राजपाल सिंह की इस मामले में पहले ही सेवा समाप्त की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें